Australia Celebrates As Parliament Approves Same-Sex Marriage

Dear Aspirants,
अमेरिका की नॉर्थ शोर यूनिर्विसटी हेल्थ सिस्टम (एनएसयूएचएस) के एलेन सैंडर्स ने कहा कि इस अध्ययन का मकसद पुरुष लैंगिकता के आधार का पता लगाना था जिससे इसके पीछे की जैविक प्रक्रियाओं की जानकारी बढ़ाई जा सके। यह अध्ययन 'साइंटिफिक रिपोट्र्स' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

  • वैज्ञानिकों ने समलैंगिक पुरुषों और विषमलैंगिक पुरुषों के संपूर्ण डीएनए कोड का विश्लेषण कर वंशाणुओं (जीन) के उन रूपभेदों (वैरिएंट) का पता लगा लिया है जिन का रिश्ता समलैंगिकता से है। 
  • पाया गया हैं कि समलैंगिक और सामान्य पुरुषों के दो वंशाणु- एसएलआईटीआरके-5 और एसएलआईटीआरके-6 के आस-पास डीएनए अलग-अलग थे।  
  • इस अध्ययन में एक हजार समलैंगिक पुरुषों के समस्त जिनोम पर नजर डाली गई और उसकी तुलना 1,231 सामान्य पुरुषों के आनुवंशिक डेटा से की गई। 
  • एसएलआईटीआरके-6 मस्तिष्क के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण वंशाणु है और यह दिमाग के हाइपोथेलेमस वाले हिस्से में सक्रिय रहता है। 
  • हाइपोथेलेमस उन होर्मोन को पैदा करने में अत्यंत महत्तवपूर्ण भूमिका निभाता है जिनका संबंध यौन प्रवृत्ति को नियंत्रित करने से होता है। 
ऑस्ट्रेलिया 26 देश होगा समलैंगिक विवाह को कानूनी वैधता देने वाला..
आस्ट्रेलिया के गर्वनर जनरल ने शुक्रवार यानि 8 दिसंबर, 2017 को समलैंगिक विवाह को कानूनी वैधता देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके तहत 9 जनवरी, 2018 से समलैंगिक विवाह किए जा सकेंगे।
  • संसद द्वारा कानून को स्वीकृति दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और अटॉर्नी जनरल जॉर्ज ब्रैंडिस ने शुक्रवार को क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के प्रतिनिधि द्वारा इसके अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले विधेयक को पेश किया। यह विधेयक 1961 के विवाह अधिनियम में बदलाव करता है, जिसे 2004 में संशोधित किया गया था। 
  • सर्वे में देश की कुल आबादी के 79.5 फीसदी लोग शामिल हुए। 61.6 प्रतिशत लोगों ने समलैंगिक शादियों के पक्ष में मतदान किया, जबकि 38.4 फीसदी लोगों ने इसके खिलाफ वोट किया।
  • इस सर्वे के होने से 20 साल पहले ही ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया प्रांत ने पुरुष समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता दे दी थी लेकिन साल 2004 में विवाह अधिनियम 1961 में संशोधन करते हुए यहां की संसद ने हर तरह के समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  • कानून के तहत विदेश में हुए समलैंगिक विवाह को मान्यता दी जाएगी, जबकि देश में शादी करने वाले जोड़ों को एक महीने पहले ही अपनी शादी की योजना के बारे में सूचित करना होगा।
समलैंगिकता पर एक नजर..
समलैंगिकता का अर्थ किसी व्यक्ति का समान लिंग के लोगों के प्रति यौन और रोमांसपूर्वक रूप से आकर्षित होना है।
  • वे पुरुष, जो अन्य पुरुषों के प्रति आकर्षित होते है उन्हें "पुरुष समलिंगी" या गे और जो महिला किसी अन्य महिला के प्रति आकर्षित होती है उसे आमतौर पर "महिला समलिंगी" या लैस्बियन कहा जाता है। 
  • जो लोग महिला और पुरुष दोनो के प्रति आकर्षित होते हैं उन्हें उभयलिंगी कहा जाता है। कुल मिलाकर समलैंगिक, उभयलैंगिक और लिंगपरिवर्तित लोगो को मिलाकर एल जी बी टी (अंग्रेज़ी: LGBT) समुदाय बनता है।
  • अभी 25 देश ऐसे हैं जहाँ समलैंगिको को विवाह करने की अनुमति है। ये हैं- नीदरलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, ताइवान, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, कोलोंबिया, फ़्राँस, आयरलैंड, आइस्लैंड, पुर्तगाल, डेनमार्क, अमेरिका, जर्मनी, माल्टा, न्यूज़ीलैंड, संयुक्त राजशाही, मेक्सिको, स्वीडेन, लक्समबर्ग, उरूग्वे, फ़िनलैंड और कनाडा। 
  • नीदरलैंड पहला देश था, जहाँ 2001 में इसे मान्यता मिली। और अभी हाल ही में जर्मनी और माल्टा जहाँ 2017 में इसे मान्यता मिली। कभी-कभी इन्हें 'समलैंगिक विवाह' या 'गे मैरेज' कहा जाता है।

भारत में भी समलैंगिक रिश्ते और विवाह की खबरें आती रहती हैं। 

  1. छत्तीसगढ़ में संभवतः पहला समलैंगिक ब्याह सरगुजा में ज़िला अस्पताल की नर्स तनूजा चौहान और जया वर्मा ने रचाया था। इसे देश में समारोहपूर्वक समलैंगिक विवाह का पहला मामला बताया जाता है। 27 मार्च 2001 को दोनों ने वैदिक रीति से विवाह किया था।
बाहरी कड़ियाँ..
http://www.bbc.com/news/world-australia-42260548
http://www.huffingtonpost.in/entry/australia-parliament-house-passes-same-sex-marriage_us_5a285e4de4b0b185e53925f3 

Comments