Chhattisgarh-Tripura Ex-Governor Dinesh Nandan Sahay passes away

Dear Readers,

छत्तीसगढ़-त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का निधन

छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का 28 जनवरी, 2018 को को पटना के मेडिका मगध हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 23 दिसंबर 2017 से ही यहां भर्ती थे।

  1. 82 साल के दिनेश नंदन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सहाय बिहार के डीजीपी भी रह चुके थे।
  2. पूर्व राज्यपाल सहाय का जन्म 2 फरवरी, 1936 में बिहार के मधेपुरा में हुआ था। उनके पिता का नाम देवनंगन सहाय और माता का नाम किशोरी देवी था।
  3. मध्यवर्गीय परिवार में जन्में दिनेश जी का पालन-पोषण पटना में हुआ था।
  4. सहाय जी ने अंग्रेजी में एमए की डिग्री हासिल की उसके बाद भोजपुर जिले के हरप्रसाद दास जैन कॉलेज, आरा में प्रवक्ता के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की। 
  5. 1960 में सिर्फ 24 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा के लिए इनका सेलेक्शन हुआ। भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने समता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
  6. 1 नवंबर, 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य के वह पहले राज्यपाल नियुक्त किये गये थे। वह साल 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में त्रिपुरा के राज्यपाल का पदभार संभाला। 
  7. सहाय की पत्नी का नाम मंजू सहाय है। उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं।  
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments