Padma Bhushan Shashi Kapoor dies after prolonged illness

Dear Readers,
दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता और मशहूर फ़िल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार (4 दिसंबर, 2017) को मुंबई के कोकिला बेन अंबानी अस्पताल में 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • निधन का समाचार मिलते ही उनके भतीजे ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए हैं। 
  • शशि कपूर महान अभिनेता स्व. पृथ्वीराज कपूर के पुत्र और सदाबहार हीरो रहे राजकपूर व शम्मी कपूर के भाई हैं।
  • शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने ब्रिटिश रंगकर्मी गोद्फ्रे कैंडल की बेटी और ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर से विवाह किया।
  • बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ और ‘आग’ में काम किया था।
  • बतौर नायक 'धर्मपुत्र' शशि कपूर की पहली फिल्म थी। वह 60, 70 और 80 के दशक तक लोकप्रिय अभिनेता बने रहे।
  • शशि कपूर को 'दीवार', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'त्रिशूल', 'कभी-कभी' फिल्म में यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है।
  • बतौर निर्माता भी शशि कपूर ने बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फ़िल्मों का निर्माण किया था, इनमें जुनून (1978), कलियुग (1980), 36 चौरंगी लेन (1981), विजेता (1982), उत्सव (1984) जैसी फिल्मों का नाम लिया जाता है।
  • साल 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। 
  • साल 2015 में उन्हें 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बाहरी कड़ियाँ..
http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/shashi-kapoor-dies-at-79-4967645/
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments