भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) - 4 दिसंबर, 2017

Dear Readers,
भारतीय नौसेना दिवस, प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है। भारतीय नौसेना, भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षक है।
  • हर साल 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस से एक दिन पहले मुंबई में सेना ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने 'बीटिंग द रिट्रीट' का आयोजन किया जाता हैं। 
  • इसका नीति वाक्य है- ‘शं नो वरुण:‘. इसका अर्थ होता है- जल देव वरुण हमारे लिए मंगलकारी रहें।
  • 3 दिसंबर को भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाक सेना के ख़िलाफ़ जंग की शुरुआत कर चुकी थी। वहीं, 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची नौसैनिक अड्डे पर भी हमला बोल दिया था।
  • इस यु्द्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। नौसेना ने पाकिस्तान के तीन जहाज नष्ट कर दिए थे। इसमें भारतीय नौसेना का आई.एन.एस. खुकरी भी पानी में डूब गया था। इसमें 18 अधिकारियों सहित लगभग 176 नौसैनिक सवार थे। 
  • ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत पहले हमला निपट, निर्घट और वीर मिसाइल बोट्स ने किया। सभी बोट्स चार-चार मिसाइलों से लैस थीं। बबरू भान यादव खुद निपट बोट पर मौजूद थे। पहले पी.एन.एस. खैबर, उसके बाद पीएनएस चैलेंजर और पीएनएस मुहाफिज को मिसाइल से बर्बाद कर पानी में डुबो दिया।
  • ऑपरेशन खत्म होते ही भारतीय नौसैनिक अधिकारी विजय जेरथ ने संदेश भेजा, 'फॉर पीजन्स हैप्पी इन द नेस्ट. रीज्वाइनिंग।' 
  • वर्तमान जून 2016 में एडमिरल सुनील लांबा भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं।
क्या है 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
  • पाकिस्तान ने भारत को खदेड़ने के लिए प्लान बनाया जिसके तहत ''सबमरीन गाजी'' को दो मोर्चों पर फतह हासिल करने का दायित्‍व सौंपा। 
  • पहला मोर्चा था विशाखापट्टनम पर हमला कर उस पर कब्‍जा करना और दूसरा था-आईएनएस विक्रांत को नष्‍ट करना।
  • ऑपरेशन ट्राइडेंट का प्लान नौसेना प्रमुख एडमिरल एस.एम. नंदा के नेतृत्व में बनाया गया था। इस टास्क की जिम्मेदारी 25वीं स्क्वॉर्डन कमांडर बबरू भान यादव को दी गई थी। 
  • ऑपरेशन ट्राइडेंट का मतलब 'त्रिशूल' होता है। 4 दिसंबर, 1971 को नौसेना ने कराची स्थित पाकिस्तान नौसेना हेडक्वार्टर पर पहला हमला किया।

भारतीय नौसेना का इतिहास 

  • भारतीय नौसेना की शुरुआत 5 सितंबर 1612 में ब्रिटिश सेना ने अपने व्यापार की रक्षा करने के लिए गुजरात में सूरत के पास एक छोटी नौसेना की स्थापना की। इसे ऑनरेबल ईस्ट इंडिया मरीन नाम दिया गया।
  • 1686 में जब अंग्रेजों ने बंबई (अब मुंबई) से व्यापार करना शुरू किया तो सेना को बंबई मरीन नाम दिया गया। 
  • 8 सितंबर 1934 ई. को भारतीय विधानपरिषद् ने भारतीय नौसेना अनुशासन अधिनियम पारित किया और रॉयल इंडियन नेवी की स्थापना हुई थी।
  • 26 जनवरी, 1950 को भारत के लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के बाद इसका नाम बदलकर भारतीय नौसेना किया गया। 
  • 22 अप्रैल, 1958 को वाइस एडमिरल आर डी कटारी को नौसेना का पहला भारतीय प्रमुख नियुक्त किया गया। 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments