Congress vice-president Rahul Gandhi elected unopposed as president of the Indian National Congress

Dear Aspirants, 
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष बने राहुल गांधी
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 132 साल के इतिहास में राहुल गांधी 60वें अध्यक्ष होंगे। 11 दिसंबर, 2017 को उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुन लिया गया क्योंकि किसी ने उनके खिलाफ पर्चा ही नहीं भरा था।

  • राहुल गाँधी, गांधी-नेहरू परिवार से छठे और आजादी के बाद से पार्टी के 17वें पार्टी प्रमुख होंगे। 
  • पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही कांग्रेस में राहुल युग की औपचारिक शुरुआत हो गई है।   
  • रामचंद्रन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, "नामांकन के 89 प्रस्ताव दाखिल किए गए थे। सभी वैध पाए गए। केवल एक ही उम्मीदवार मैदान में है इसलिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के निर्वाचन की घोषणा करता हूं।"
  • बता दें कि राहुल के प्रेसिडेंट बनने से पहले सोनिया गांधी 19 साल (1998-2017) कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे।
  • छह राज्यों गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा को संगठन चुनाव से अलग रखा गया था। 
नोट:--
also read: List of Presidents of the Indian National Congress (From 1947 to 2017)
  1. नेहरू-गांधी परिवार से सबसे पहले मोतीलाल नेहरू 58 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। उनके बाद जवाहर लाल नेहरू(40),  इंदिरा गांधी (42),  राजीव गांधी (41),  सोनिया गांधी (52), अब राहुल गांधी (47) हैं।
प्रश्न:- कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव कैसे होता हैं?
उत्तर:- अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सबसे पहले एक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त होता है।
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए प्रस्तावक बन सकते हैं।  
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 10 सदस्यों का समर्थन हासिल करने वाला कोई भी सदस्य यह चुनाव लड़ सकता है। सात दिन में अपना नाम वापस लेना होता है।  
  • फिर रिटर्निंग अधिकारी उन नामों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास भेजते हैं। इसके बाद दो से अधिक उम्मीदवार होने पर चुनाव होता है।
राहुल गाँधी जी का संक्षिप्त-विवरण.... 
  1. राहुल गांधी, भारतीय संसद के सदस्य हैं और भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  2. राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और वर्तमान काँग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के यहां हुआ था। वह प्रियंका गांधी वाड्रा के बड़े भाई हैं।
  3. राहुल की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में और बाद में देहरादून में प्रसिद्ध दून स्कूल में पढ़ने चले गये जहां उनके पिता (राजीव गाँधी) ने भी विद्यार्जन किया था।
  4. राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की।
शुरूआती कैरियर और राजनीतिक कैरियर....
  1. 2002 के अंत में वह मुंबई में स्थित'अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी से संबंधित एक कम्पनी 'आउटसोर्सिंग कंपनी बैकअप्स सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशक-मंडल के सदस्य बन गये।
  2. मार्च 2004 में, मई 2004 का चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ उन्होंने भारतीय राजनीति में प्रवेश की घोषणा की, वह अपने पिता के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए खड़े हुए, जो भारत की संसद का निचला सदन है। इससे पहले, उनके चाचा संजय गांधी ने संसद में इसी क्षेत्र का नेतृत्व किया था।
  3. राहुल गांधी को 24 सितंबर, 2007 में पार्टी-संगठन के एक फेर-बदल में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का महासचिव नियुक्त किया गया था।
  4. जनवरी 2013 में, राहुल गाँधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 
  5. राहुल गाँधी को 11 दिसंबर, 2017 (अधिकारिक तौर पर 16 दिसंबर, 2017) को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

स्रोत: www.bbc.com, www.ndtv.com, www.bhaskar.com

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
Feedback & Suggestions

Comments