प्रख्यात इतिहासकार सतीश चंद्रा का 95 साल की उम्र में निधन (Veteran historian Satish Chandra dies aged 95)

Dear Aspirants,  

प्रख्यात इतिहासकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश चंद्रा (95 साल) का 13 अक्टूबर, 2017 को दिल्ली के एक मैक्स अस्पताल में निधन हो गया।

  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में इतिहास के विभाध्यक्ष रहे प्रो. चंद्रा पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे और उनका हर सप्ताह डायलिसिस हो रहा था।
  • उन्हें 19 सितम्बर को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • उनका अंतिम संस्कार शनिवार 12 बजे लोधी रोड के शवदाह गृह में किया जाएगा।
  • 28 नवम्बर 1922 को जन्मे प्रो.चंद्रा की गिनती देश के नामीगिरामी इतिहासकारों में होती है।
  • 1970 में वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष भी रहे।
  • चंद्रा को उनकी किताब "मध्यकालीन भारत का इतिहास" के लिए पहचाना जाता है और जो एनसीआरटी की ओर से स्कूलों में बच्चों को इतिहास पढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है।
  • चंद्रा को जेएनयू के सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल स्टडीस का संस्थापक भी माना जाता है, जिनमें उनके साथ बिपिन चंद्रा और रोमिला थापर भी थे। 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments