Raj kumar Rao’s political satire ‘Newton’ chosen as India's official entry in the Best Foreign Language Film category at Oscars 2018

Dear Aspirants,

22 सितंबर, 2017 को राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को 90वें ऑस्कर पुरस्कार, 2018 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई।

  • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव की नवीनतम रिलीज ‘न्यूटन’, 2018  ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 
  • अमित वी मसुरकर द्वारा निर्देशित फिल्म, नक्सल-नियंत्रित शहर में एक सरकारी क्लर्क की निर्वाचन ड्यूटी पर आधारित है।
  • 'न्यूटन' की कहानी मयंक तिवारी ने लिखी है, फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव, अंजली पाटिल, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में हैं।
  • पिछले साल तमिल फिल्म विसारानाई को भी इसी कैटेगरी में नामित किया गया था, लेकिन ये भी बहुत जल्द ही इस रेस से बाहर हो गई थी।
  • भारतीय फिल्म फेडरेशन (Film Federation of India) के तहत एक जूरी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑस्कर भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि का चयन करती है।
  • न्यूटन को तेलुगु निर्माता सी वी रेड्डी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सर्वसम्मति से चुना है।
  • एफएफआई के महासचिव सुपारन सेन ने पीटीआई को बताया।
  • ऑस्कर में न्यूटन को पहले पांच में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की सावन , कंबोडिया की फर्स्ट दे किल्ड माई फादर, स्वीडन की द स्क्वायर और जर्मनी की इन द फेड से सामना करना पड़ेगा।
  • 90वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 4 मार्च 2018 को लॉस एंजेल्स के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में होगा।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य....
  1. अभी तक भारत ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में एक भी ऑस्कर नहीं जीता है। 
  2. गौरतलब है कि महबूब खान की मदर इंडिया (1957), मीरा नायर की सलाम बॉम्बे (1988), और और आशुतोष गोवारिकर की लगान (2001) शीर्ष 5 में शामिल होने वाली फिल्में रही हैं।
  3. भानु अथैया को साल 1982 में आई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
  4. 1992 में महान भारतीय फिल्मकार सत्यजीत राय को लाइफटाइम अचीवमेंट 'ऑस्कर' पुरस्कार से नवाजा गया था।
  5. साल 2009 में, फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के लिए ए.आर. रहमान और गुलजार को सर्वश्रेष्ठ संगीत और सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए संयुक्त रूप से ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया था। 
  6. इसी फिल्म के लिए रेसुल पोक्कुट्टी को सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
  7. एआर रहमान को जय हो गाने के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्कोर के लिए अवॉर्ड मिला था।

प्रश्न:- हाल ही में फिल्म 'न्यूटन' को 90वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित किया गया है, फिल्म 'न्यूटन' के निर्देशक का क्या नाम है?

(a) अमित वी मसुरकर
(b) मयंक तिवारी
(c) मनीष मुंद्रा
(d) अनुराग कश्यप
(e) अभिषेक कपूर
उत्तर-
External link......
http://aajtak.intoday.in/story/newton-oscar-nomination-5-indians-oscar-winners-tmov-1-953964.html
http://www.hindustantimes.com/bollywood/rajkummar-rao-s-newton-selected-as-india-s-official-entry-to-the-oscars/story-sKAJdo1dUi7GL4kQTjTfoK.html

Comments