प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के केवडिया में सरदार सरोवर बांध को राष्ट्र को समर्पित

Dear Aspirants,

56 साल पहले नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध की नींव रखी गई और 17 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित किया। यह बांध नर्मदा जिले के केवाडिया में नर्मदा नदी पर बना है।

टाइम- लाइन अपटू डेट......
  • सरदार पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बनाने की पहल 1945 में की थी।
  • मुंबई के इंजीनियर जमशेदजी वाच्छा ने इसका प्लान तैयार किया था।
  • सरदार सरोवर बांध परियोजना की आधारशिला 5 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी।
  • गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच नवंबर 1963 में समझौता हुआ और सितंबर 1964 में डॉ. ए.एन खोसला ने अपनी रिपोर्ट सौंपी।
  • जुलाई 1968 में, गुजरात ने अंतर राज्यीय जल विवाद कानून के तहत पंचाट (ट्रिब्यूनल) गठित कराने की मांग की, जिसके बाद साल 1969 में अक्टूबर महीने में नर्मदा जल विवाद पंचाट बना। 
  • 12 जुलाई, 1974 को गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट और गुजरात के बीच बांध को लेकर समझौता हुआ। 
  • 12 सितंबर 1979 को पंचाट का अंतिम निर्णय आया, जिसके बाद अप्रैल 1987 को बांध निर्माण का ठेका दिया गया और इसके निर्माण की शुरुआत हुई।
  • 1994, बांध बनाने के काम दोबारा शुरू करने के विरोध में नर्मदा बचाओ आंदोलन ने भोपाल में धरना देना शुरू किया। 
  • मार्च 1995, विश्व बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में स्वीकार किया कि सरदार सरोवर परियोजना गंभीर समस्याओं में घिरी है। 
  • अक्टूबर, 2000, सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद सरदार सरोवर बांध का रुका हुआ काम एक बार फिर से शुरू हुआ। 
  • 8 मार्च 2006 को, नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने बांध की ऊंचाई बढ़ाकर 121.92 मीटर करने की अनुमति दी।  
  • 2014 में नर्मदा कंट्रोल अथॉरिटी ने इस बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आखिरी क्लीयरेंस दिया और इस बाद इसकी ऊंचाई को 121.92 मीटर से बढ़ाकर 138.68 मीटर (455 फीट) कर दिया गया।
  • 17 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित किया।
बांध की विशेषताएं.....
  • इस परियोजना पर लगभग 65 हजार करोड़ रुपये हुए खर्च हुए
  • सरदार सरोवर बांध भारत की सबसे बड़ी जल संसाधन परियोजना है।
  • सरदार सरोवर परियोजना विश्व में दूसरा सबसे बड़ा गुरूत्व बांध है।
  • सरदार सरोवर बांध ऊंचाई 163 मीटर और लंबाई 1210 मीटर तय की गई। 
  • प्रधानमंत्री बांध में स्थापित 30 गेट खोलेंगे। प्रत्येक गेट 450 टन वजन का होता है और उन्हें करीब एक घंटे तक ले जाएगा। 
  • पानी डिस्चार्ज करने की क्षमता (30.7 लाख क्यूसेक) की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बांध है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे बड़े राज्य इससे जुड़े हुए हैं।
  • इस परियोजना से जुड़ी 532 किमी. लंबी नर्मदा मुख्य नहर विश्व की सबसे लंबी सिंचाई नहर होगी। 
  • देश के अन्य दो सबसे ऊंचे बांध क्रमश भाखड़ा बांध (हिमाचल प्रदेश) (226 मी.) तथा लखवार बांध (उत्तराखंड) (192 मी.) है।
  • इस परियोजना से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के 15 जिलों के 3137 गांवों के 18.45 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। 
  • बिजली का 57 फ़ीसदी हिस्सा मध्य प्रदेश को, बिजली का 27 फ़ीसदी हिस्सा महाराष्ट्र को, बिजली का 16 फ़ीसदी हिस्सा गुजरात को, राजस्थान को सिर्फ़ पानी मिलेगा।
  • सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के मुताबिक़, 86.2 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट से बना सरदार सरोवर बांध भारत का तीसरा सबसे ऊंचा बांध होगा।
  • सरदार सरोवर बांध से गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों के एक बड़े हिस्से की सिंचाई हो सकेगी।
  • परियोजना के साथ जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बांध ने अब तक 16,000 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो इसकी लागत का दोगुना है। 
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रांड कौली डैम के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी कंक्रीट ग्रेविटी बांध है।  
  • नर्मदा बेसिन में सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए नदी का उपयोग करने की योजना 1946 में शुरू की गई थी।
कुछ अन्य तथ्य.....
  • अरुंधति राय, बाबा आमटे, आमिर खान और कई अन्य कार्यकर्ता, कलाकार, लेखक और शिक्षाविद नर्मदा बचाव आंदोलन का हिस्सा रहे हैं।
  • सरदार सरोवर बांध के विरोध में मेधा पाटेकर की अगुवाई में नर्मदा बचाओ आंदोलन वजूद में आया।
  • बांध विरोधी कार्यकर्ताओं को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब 1993 में विश्व बैंक ने सरदार सरोवर परियोजना से अपना समर्थन वापस ले लिया।
  • इस विवाद पर साल 2002 में  डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ड्रोन्ड आउट' (Drowned Out) भी बन चुकी है. जिसकी कहानी एक आदीवासी परिवार पर आधारित है जो नर्मदा बांध के लिए रास्ता देने की जगह वहीं रहकर डूबकर मरने का पैसला करता है।
  • इससे पहले साल 1995 में भी इस पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी थी जिसका नाम था 'नर्मदा डायरी'।
  • सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक मेधा पाटकर 30 महिलाओं के साथ छोटा बड़दा गांव के घाट पर जल सत्याग्रह कर रही हैं। 
वैश्विक तथ्य:-
  • सरदार सरोवर बांध (163 मीटर) का नाम दुनिया के सबसे ऊंचे बांधों की लिस्ट में 121वें नंबर पर मिला।
  • चीन में यालोंग नदी का जिनपिंग-1 बांध जो दुनिया का सबसे ऊंचा बांध (305 मीटर) है, जिसकी लम्बाई (568.6 मी.) और ऊँचाई (305 मी.) हैं। 
  • पाकिस्तान में सिंधु नदी पर बना तरबेला बांध, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा बांध माना जाता है,जिसकी लम्बाई (2,743.2मी.) और ऊँचाई (143.26 मी.) हैं। 
  • भाखड़ा-नांगल बांध (226 मी.) है, जो ग्लोबल लिस्ट में 27वें नंबर पर है।  
  • 168 मीटर ऊंचा इडुक्की बांध है जो ग्लोबल लिस्ट में 105वें नंबर पर है।
  • 167 मीटर ऊंचा कोलडम बांध हैं जो ग्लोबल लिस्ट में 113वें नंबर पर हैं।
  • सरदार सरोवर देश का सबसे ऊंचा पांचवां बांध है जिसकी ऊंचाई 163 मीटर है।
  • ग्रैंड कौली डैम यूएस राज्य के वाशिंगटन में कोलंबिया नदी पर एक ठोस गुरुत्वाकर्षण बांध है, जिसकी लम्बाई (1592मी.) और ऊँचाई (168 मी.) हैं।

 सूचना:- इस लेख में दिए गए आकड़े या तो विकिपीडिया से हैं या उसकी होम वेबसाइट से लिए गए हैं, मैं पहली बार इस आर्टिकल को www.inkhabar.com पर देखा था जिसे खुद भी आकड़ों की पुष्टि की, लेकिन एक जिम्मेदारी आपकी भी हैं कि हमें न्यूज़ और भाषणों में सुन रहे किसी भी आर्टिकल की सत्यता को परखे, आज कल की बयानबाजी में बहुत सारे लेख एसे होते हैं। अगर हम उनकी बातों को ध्यान में रखकर हम प्रतियोगी परीक्षा की तयारी करेंगे तो नकारात्मक परिणाम हो सकता हैं।-----अपना ज्ञान सही दिशा में.....

  • आप भी इसकी जाँच अवश्य करे अगर त्रुटी हो सूचित करे! 

  • gupta1993pankaz@gmail.com पर अवश्य सूचित करे! 

External link......
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67158
http://www.inkhabar.com/national/51000-truth-about-sardar-sarovar-dam-being-claimed-second-biggest-dam-of-the-world 

Comments