विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) - 5 जून, 2018

Dear Readers,

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है, इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों का जागरूक करना है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने साल 1972 में की थी। 

  1. 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।
  2. वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। 
  3. 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ। इसमें जल, वायु, भूमि - इन तीनों से संबंधित कारक और मानव, पौधों, सूक्ष्म जीव, अन्य जीवित पदार्थ आदि पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं। 
  4. संयुक्त राष्ट्र ने विश्व पर्यावरण दिवस का विषय (Theme):- ‘'प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं (Beat Plastic Pollution)’, और संयुक्त राष्ट्र ने भारत को विश्व पर्यावरण दिवस का मेज़बान देश बनाया है।
  5. भारत में हर साल वायु प्रदूषण की वजह से 25 लाख लोग मर जाते हैं। चीन दूसरे नंबर पर है, जहां हर साल 18 लाख लोगों की मौत वायु प्रदूषण की वजह से होती है।
  6. United Nations की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में करीब 200 करोड़ लोग ऐसा पानी पीने पर मजबूर हैं, जो पूरी तरह से दूषित है। गंदा पानी पीने की वजह से हर साल दुनिया में 5 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो जाती है। 
  7. World Health Organisation के मुताबिक, दुनिया के करीब 85 करोड़ लोग पीने के पानी की कमी से संघर्ष कर रहे हैं। जबकि दुनिया के 200 शहरों में पानी का गंभीर संकट आ चुका है। 
  8. UNESCO की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2050 तक भारत की सभी नदियों का पानी पीने लायक नहीं रहेगा।
  9. भारत ई-कचरा पैदा करने वाला दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है।
  10. पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बेहतरीन योगदान देने के लिए भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी 'नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल)' को ''बेस्ट ग्रीन बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर'' अवॉर्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में मंगलवार यानि 5 जून से शुरू 'वर्ल्ड एनवायर्नमेंट एक्सपो' में आयोजित 'वर्ल्ड एनवायर्नमेंट कॉन्फ्रेंस' के 'ग्रीन इंडिया अवॉर्ड 2018' में एनसीएल को इस पुरस्कार से नवाजा गया।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments