West Bengal: ममता सरकार की "रूपश्री योजना (Rupashree Yojana)''

Dear Readers,


पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में गरीब महिलाओं की शादी के लिए ''रूपश्री योजना'' को लागू किया है। यह परियोजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वकांक्षी परियोजना है जो गरीब महिलाओं को शादी क लिए आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है।

  1. यदि किसी महिला की शादी होने वाली है तो उसे पहले रूपश्री योजना वाला फॉर्म भरना होगा।
  2. इस योजना के तहत महिला को विवाह से पहले आवेदन भरकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) या नगरपालिका के दफ्तर में जमा करना होगा।
  3. फॉर्म भरने के बाद उस महिला के विवाह से पहले ही उसके बैंक खाते मे 25,000 रूपए आ जाएंगे।  
  4. सरकार की इस योजना से करीब 6 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा। इस योजना के लिए सरकार ने 1500 करोड़ रूपए आवंटित किए है।
  5. 'रूपश्री योजना' के तहत डेढ़ लाख से कम आय वाले परिवार की बेटियों की 18 वर्ष पूरा होने पर शादी के लिए एकमुश्त 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गयी थी। 
  6. हालांकि इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने 8 मार्च 2013 को कन्याश्री योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमज़ोर लड़कियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना था। सरकार लड़कियों को 18 वर्ष की आयु में पहुंचने पर सालाना 25000 रूपए प्रदान करती है। 
  7. इसके लिए सीएम ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा मे सम्मानित भी किया गया था। 
  8. ममता सरकार के 'कन्याश्री योजना' की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई थी।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments