जस्टिस विष्णु सदाशिव कोकजे (Justice Vishnu Sadashiv Kokje) बने विश्व हिंदू परिषद के नये अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

Dear Readers,

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के 52 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। प्रवीण तोगडिया हराकर विष्णु सदाशिव कोकजे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने। हिंदुत्व का बड़ा चेहरा रहे प्रवीण तोगडिया के नजदीकी राघव रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ते हुए कोकजे ने बड़ी जीत हासिल की है।

  1. हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकजे को विश्व हिंदू परिषद ( विहिप ) का नया अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
  2. चुनाव में 192 वोट डाले गए, जिसमें से 131 वोट विष्णु सदाशिव कोकजे और 60 वोट राघव रेड्डी को मिले।
  3. जस्टिस वीएस कोकजे वर्ष 2003 में 2008 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया था।
  4. जस्टिस वीएस कोकजे जुलाई 1990 से अप्रैल 1994 तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज और अप्रैल, 1994 से सितंबर, 2001 तक राजस्थान हाई कोर्ट के जज रह चुके हैं।
  5. जस्टिस वीएस कोकजे भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म 6 सितंबर, 1939 को मध्य प्रदेश के धार जिला में दाही तहसील कुकसी गांव में हुआ था। 
  6. इंदौर से एलएलबी करने के बाद 1964 में उन्होंने लॉ की प्रैक्टिस शुरू की। यह संयोग ही है कि इसी साल विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments