राजकपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होंगे बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra)

Dear Readers,

महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र को 'राजकपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' के लिए चुना है जबकि निर्देशक राजकुमार हिरानी को 'राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। 

  1. महाराष्ट्र शिक्षा एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की।
  2. तावडे ने ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र सरकार के 'राजकपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' के लिए धर्मेद्र जी और 'राजकपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी के नाम का ऐलान कर बहुत खुशी हो रही है।
  3. दिग्गज मराठी अभिनेता विजय चौहान को प्रतिष्ठित ''चित्रापति वी शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार'' और अभिनेत्री-निर्देशक मृणाल कुलकर्णी को ''चित्रापति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार'' से सम्मानित किया जाएगा।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments