टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को मिला मध्य प्रदेश रत्न सम्मान

Dear Readers,

टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को श‍िवराज स‍िंह चौहान की सरकार ने मध्य प्रदेश रत्न सम्मान अवॉर्ड से नवाजा है। हाल ही में भोपाल में हुए समारोह में दिव्यांका के पैरंट्स ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यह पुरस्‍कार ग्रहण क‍िया।

  1. बता दें, द‍िव्‍यांका को यह अवॉर्ड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्‍होंने कहा क‍ि मध्‍य प्रदेश हिंदुस्तान का दिल है, वह उनका भी दिल है।
  2. बता दें, दिव्यांका मूल रूप से भोपाल की ही रहने वाली हैं। टीवी और फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में काम करने की वजह से वह वर्षों से मुंबई में रह रही हैं।
  3. दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में धारावाहिक ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से की थी लेकिन शो ज्यादा चर्चित नहीं हो पाया और शो खत्म होने बाद दिव्यांका को भी जैसे लोग भूल से गए, लेकिन वर्ष 2013 में शुरू हुए ‘ये है मोहब्बतें’ में मद्रासी इशिता के किरदार से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
  4. दिव्यांका का नाम टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। खबरों की मानें तो वह एक दिन का 1 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इससे पहले दिव्यांका को जावेद जैदी शान-ए-भोपाल अवॉर्ड से नवाजा गया था। 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments