Senior Congress leader & Ex-Minister Patangrao Kadam passes away

Dear Readers,
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का शुक्रवार रात (9 मार्च) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया।
  1. पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह 72 साल के थे। उनके परिवार में बेटा विश्वजीत कदम है।
  2. कदम, चार बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने भारती विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय की भी स्थापना की। वह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष भी रहे।
  3. कदम, पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में निम्न मध्य वर्गीय परिवार में 8 जनवरी, 1944 को पैदा हुए थे। उन्होंने स्नातकोत्तर और एलएलबी की पढ़ाई की थी।
  4. कदम ने कांग्रेस राकांपा सरकार में सहकारिता एवं वन जैसे अहम विभागों का कामकाज संभाला। वह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद पर भी रहे। 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments