दुनिया में चौथी सबसे ताकतवर बनी भारतीय सेना (Indian army)

Dear Readers,
ग्लोबल फायरपावर (जीएफपी) रैंकिंग में विश्व की सबसे ताकतवर सेना की सूची में शामिल 133 देशों में भारत चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में सैन्य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग और भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध मानव संसाधन प्रमुख हैं। सूची में देशों की परमाणु ताकत को नहीं गिना गया है लेकिन परमाणु हथियारों की क्षमता को अंक जरूर दिए गए हैं। रक्षा बजट भी इस आकलन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

  1. सैन्य ताकत के लिहाज से 133 देशों की इस सूची में पहले 10 स्थानों पर ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, तुर्की और जर्मनी भी शामिल हैं।
  2. भारत के पास कुल 42,07,250 सैनिक हैं जबकि चीन के पास केवल 37,12,500 जवान हैं।
  3. हालांकि चीन के पास 22,60,000 सक्रिय सैनिक हैं जबकि भारत के पास 13,62,500 सक्रिय सैनिकों की फौज है। 
  4. भारत की रिजर्व बटालियन की शक्ति 28,44,750 है वहीं चीन की यह 14,52,500 है।
  5. भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को इस सूची में 13वें स्थान पर जगह मिली है।
  6. अमेरिका पहले पायदान पर इस लिस्ट में अमेरिका टॉप पर जबकि रूस दूसरे और चीन तीसरे नंबर की ताकतवर सेना है।
  7. सूचकांक के मुताबिक भारत के रक्षा बजट से तीन गुना चीन सेना पर खर्च करता है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments