Happy Holi 2018 : भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है धूमधाम से होली

Dear Readers,
डेली करंट अफेयर्स अड्डा के सभी पाठक को होली की हार्दिक शुभकामानाएं!!!!!
गूगल डूडल
होली जिसे आम तौर पर लोग 'रंगो का त्योहार' भी कहते हैं, हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हमारे पर्व त्यौहार किसी न किसी पौराणिक मान्यताओं घटनाओं से जुड़े होते हैं और उनकी यादों को ताजा करने के लिये यह पर्व त्यौहार साल में एक बार आते हैं।

  1. गूगल ने डूडल बनाकर देशवासियों को होली की मुबारकबाद दी हैं। गूगल डूडल में रंगों से रंगे कई लोग ड्रम की बीट्स पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जो कि होली की ही एक पहचान को दिखाता है।
  2. होली के पर्व को फागुवा गाकर, होली जलाकर, रंग अबीर गुलाल खेलकर और गुझिया पकवान खाकर मनाने के साथ ही हमें इस पर्व से कुछ प्रेरणा लेकर संकल्प भी लेना जरूरी होता है।
  3. बता दें कि अपनी सदियों पुरानी परंपरा और अनूठी संस्कृति के लिए मशहूर वाराणसी में भी होली ​का अनोखा नजारा देखने को मिला। हर साल की भांति इस बार भी वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर काशीवासियों ने जलते शवों के बीच चिता भस्म से होली खेली।
  4. भगवान श्रीकृष्ण की होली जग विख्यात है और आज भी ब्रज की होली दुनिया के आकर्षण का केंद्र रहती है।
होली से जुड़ी पौराणिक कथाएं.....
होली 'रंगों का त्योहार' कब से शुरू हुआ इसका जिक्र भारत की विरासत यानी कि हमारे कई ग्रंथों में मिलता है। शुरू में इस त्योहार को "होलाका" के नाम से भी जाना जाता था। इस दिन "आर्य नवात्रैष्टि यज्ञ" किया करते थे। मुगल शासक शाहजहां होली को "ईद-ए-गुलाबी" के नाम से संबोधित किया जाता था।
  1. पौराणिक कथा में हिमालय पुत्री पार्वती चाहती थीं कि उनका विवाह भगवान शिव से हो, लेकिन शिव अपनी तपस्या में लीन थे। कामदेव पार्वती की सहायता के लिए आते हैं और प्रेम बाण चलाते हैं जिससे भगवान शिव की तपस्या भंग हो जाती है। होली की आग में वासनात्मक आकर्षण को प्रतीकात्मक रूप से जला कर सच्चे प्रेम के विजय के उत्सव में मनाया जाता है।  
  2. प्राचीन काल में अत्याचारी हिरण्यकश्यप ने तपस्या कर भगवान ब्रह्मा से अमर होने का वरदान पा लिया था। उसने ब्रह्मा से वरदान में मांगा था कि उसे संसार का कोई भी जीव-जन्तु, देवी-देवता, राक्षस या मनुष्य रात, दिन, पृथ्वी, आकाश, घर, या बाहर मार न सके। प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था और उसे भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि प्राप्त थी। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि से बचने का वरदान प्राप्त था।
  3. तीसरी पौराणिक कथा है भगवान श्रीकृष्ण की, जिसमें राक्षसी पूतना एक सुन्दर स्त्री का रूप धारण कर बालक कृष्ण के पास आती है और उन्हें अपना जहरीला दूध पिला कर मारने की कोशिश करती है।
  4. होली का त्योहार राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी से भी जुड़ा हुआ है। वसंत के इस मोहक मौसम में एक दूसरे पर रंग डालना उनकी लीला का एक अंग माना गया है। होली के दिन वृन्दावन राधा और कृष्ण के इसी रंग में डूबा हुआ होता है।
  5. होली का वर्णन जैमिनि के पूर्वमीमांसा सूत्र और कथक ग्रहय सूत्र में भी है। विजयनगर की राजधानी हंपी में 16वीं सदी का एक मंदिर है।  
(साभार :जीन्यूज.कॉम)
भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है धूमधाम से होली.....
भारत ही नहीं विश्व के अन्य अनेक देशों में भी होली अथवा होली से मिलते-जुलते त्योहार मनाने की परंपराएं हैं।
  1. अमेरिका में होली का त्योहार हैलोइन नाम से प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर की रात को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य पूजा की जाती है। इसे होबो कहते हैं।
  2. नार्वे और स्वीडन में सेंट जान का पवित्र दिन होली की तरह से मनाया जाता है। शाम को किसी पहाड़ी पर होलिका दहन की भांति लकड़ी जलाई जाती है और लोग आग के चारों ओर नाचते गाते परिक्रमा करते हैं। 
  3. नेपाल में होली के अवसर पर काठमांडू में एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में बाँस का स्तम्भ गाड़ कर आधिकारिक रूप से होली के आगमन की सूचना दी जाती है।      
  4. थाईलैंड तेरह अप्रैल को ही थाईलैंड में नव वर्ष 'सौंगक्रान' प्रारंभ होता है इसमें वृद्धजनों के हाथों इत्र मिश्रित जल डलवाकर आशीर्वाद लिया जाता है।  
  5. अफ्रीका में 'ओमेना वोंगा' मनाया जाता है। इस अन्यायी राजा को लोगों ने ज़िंदा जला डाला था। अब उसका पुतला जलाकर नाच गाने से अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हैं। अफ्रीका के कुछ देशों में सोलह मार्च को सूर्य का जन्म दिन मनाया जाता है। 
  6. पोलैंड में 'आर्सिना' पर लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल मलते हैं। यह रंग फूलों से निर्मित होने के कारण काफ़ी सुगंधित होता है। 
  7. बेल्जियम की होली भारत सरीखी होती है और लोग इसे मूर्ख दिवस के रूप में मनाते हैं। यहां पुराने जूतों की होली जलाई जाती है।    
  8. इटली में रेडिका त्योहार फरवरी के महीने में एक सप्ताह तक हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लकड़ियों के ढेर चौराहों पर जलाए जाते हैं। लोग अग्नि की परिक्रमा करके आतिशबाजी करते हैं, गुलाल भी लगाते हैं।   
  9. जापान में 16 अगस्त रात्रि को टेमोंजी ओकुरिबी नामक पर्व पर कई स्थानों पर तेज़ आग जला कर यह त्योहार मनाया जाता है।   
  10. चीन में होली की शैली का त्योहार च्वेजे कहलाता है। यह पंद्रह दिन तक मनाया जाता है।
  11. फ्रांस के नारमडी नामक स्थान में घास से मनी हुई मूर्ति को शहर में घुमाकर गाली देते हुए आग लगा देते हैं।
  12. लाओस में यह पर्व नववर्ष की खुशी के रूप में मनाया जाता है। लोग एक दूसरे पर पानी डालते हैं। 
  13. चेक और स्लोवाक क्षेत्र में बोलिया कोनेन्से त्योहार पर युवा लड़के-लड़कियाँ एक दूसरे पर पानी एवं इत्र डालते हैं। 
  14. हालैंड का कार्निवल होली सी मस्ती का पर्व है। यूनान में इसे मेपोल कहते हैं।  ग्रीस का लव ऐपल होली भी प्रसिद्ध है। 
  15. स्पेन में भी लाखों टन टमाटर एक दूसरे को मार कर होली खेली जाती है। 
  16. साईबेरिया में घास फूस और लकड़ी से होलिका दहन जैसी परिपाटी देखने में आती है। 
(साभार : अमर उजाला) 
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु से जुडी..
अमरीका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी की पत्नी जैकलीन 1962 में नौ दिन की भारत यात्रा पर आई थीं। उनके साथ उनकी बहन राजकुमारी ली रैद्ज़ीविल और उनकी आया प्रोवी भी भारत आई थी।
  1. भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पालम हवाई अड्डे पर जैकलीन केनेडी के विमान का इंतज़ार कर रहे थे। 
  2. नेहरू ने उस समय अमरीका में भारत के राजदूत बीके नेहरू से कहा कि पता लगाएं कि माजरा क्या है। बीके नेहरू अपनी आत्मकथा 'नाइस गाइज़ फ़िनिश सेकेंड' में लिखते हैं, "मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि जहाज़ के न उतरने का कारण ये है कि जैकलीन ने अपना मेकअप पूरा नहीं किया है।"
  3. महाराजा जयपुर और महारानी गायत्री देवी दोनों जैकलीन की बहन ली रैद्ज़ीविल के निजी दोस्त थे।
(साभार : बीबीसीहिंदी)
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments