अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में भारत को "सर्वश्रेष्ठ पैवेलियन का पुरस्कार"

Dear Readers,

जर्मनी में आयोजित "अंतरराष्ट्रीय पर्यटन महोत्सव" में भारत को पहला पुरस्कार मिला है। इससे विश्व में पर्यटन के क्षेत्र में भारत की विशिष्ट पहचान बनी है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अलफांसो ने दी।

  1. अलफांसो ने बताया कि जर्मनी के बर्लिन शहर में पिछले सप्ताह हुए इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में भारत के पैवेलियन को "सर्वश्रेष्ठ पैवेलियन का पुरस्कार" मिला।  
  2. इस महोत्सव में करीब 100 देशों ने भाग लिया था। यह पहला मौका है कि भारत को इस तरह का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह महोत्सव दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन महोत्सव के रूप में जाना जाता है।
  3. अलफांसो ने कहा कि विश्व में पर्यटन के विकास की गति की औसत दर 4.9 प्रतिशत, जबकि भारत 15.1 प्रतिशत की गति से पर्यटन के क्षेत्र में विकास कर रहा है।
  4. केंद्रीय मंत्री अलफांसो ने यह भी बताया कि देश के कई राज्य पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और तमिलनाडु पहले स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है।
  5. भारत में ऐसी कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जो दुनिया भर में मशहूर हैं।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments