Actor Narendra Jha Passes Away At 55

Dear Readers,
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नरेंद्र झा का का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो केवल 55 साल के थे।
14 March, 2018 की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। 

  1. शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में उन्होंने 'मुंबई डॉन' का रोल प्ले किया था। सनी देओल की फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में भी वो दिखाई दिए थे। 
  2. नरेंद्र झा का जन्म 28 अप्रैल, 1962 को बिहार के मधुबनी में हुआ था। झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एसआरसीसी कॉलेज से एक्टिंग में डिप्लोमा किया था। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
  3. कई एड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद उन्होंने साल 2002 में फंटुश फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। उन्होंने श्याम बेनेगल के साथ 'नेता जी सुभाष चंद्र बोस' और 'सम्विधान' फिल्म में काम किया था। 
  4. हाल ही में उनकी 'फोर्स 2', 'काबिल', 'रईस', 'शोरगुल', 'मोहनजोदाड़ो', 'घायल वन्स अगेन' और 'हमारी अधूरी कहानी' फिल्म आई थी। विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में उन्होंने शाहिद कपूर के पिता 'डॉ. हिलाल मीर' का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी।
  5. गौरतलब है कि नरेन्द्र झा ने 'शांति', 'छूना है आसमान', 'एक घर बनाऊंगा' जैसे टेलिविजन सीरियलों में नजर आ चुके हैं।
  6. नरेंद्र ने 1992 में अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments