राजस्थान : राजस्थान के 12 विधायकों को "सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार"

Dear Readers,


राजस्थान विधानसभा में 6 मार्च, 2018 को 12 सर्वश्रेष्ठ विधायकों काे सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ विधायकों के चयन के लिए गठित समिति ने 12वीं,13वीं और 14वीं विधानसभा के लिए 12 विधायकों को "सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार" देने का निर्णय किया है।

  1. उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने कल सदन की कार्यवाही के दौरान इसकी जानकारी दी।  
  2. 12वीं विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक शांतिलाल चपलोत 2003-04 व भरत सिंह को 2007 के लिए चयनित किया गया है।
  3. 13वीं विधानसभा में 2009 के लिए राजेंद्र राठौड़, 2010 में गुलाबचंद कटारिया, 2011 में अमराराम धोद, 2012 में सूर्यकांता व्यास और 2013 में राव राजेंद्र सिंह का नाम चुना गया। 
  4. 14वीं विधानसभा में 2014 के लिए माणिकचंद सुराणा, 2015 के लिए जोगाराम पटेल, 2016 में गोविंद सिंह डोटासरा, 2017 के लिए बृजेंद्र सिंह ओला और 2018 के लिए अभिषेक मटोरिया को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है।  
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments