Pro. Ishwar Sharan Vishwakarma appointed as HESC's President

Dear Readers,
source : http://gorakhpurnewsline.com
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, इलाहाबाद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में प्रोफेसर हैं। साथ ही आयोग के चार सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

  1. महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली के विधि अध्ययन संकाय के अध्यक्ष डॉ. हरबंश, बीएसए कॉलेज मथुरा के एसोसिएट प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार, प्रयाग महिला विद्यापीठ डिग्री कॉलेज इलाहाबाद की प्राचार्य डॉ. रजनी त्रिपाठी व सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. शेर बहादुर सिंह को सदस्य नियुक्त किया है।  
  2. मूलत: बुंदेलखंड की रहने वाली डॉ. त्रिपाठी ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में स्नातक की परीक्षा में सभी संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया था। इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित किया था। 1986 में राजकीय महिला महाविद्यालय देवरिया में उन्हें प्रवक्ता की नौकरी स्नातक का टॉपर होने के कारण ही मिली थी।
  3. 2 सितंबर 2002 से प्रयाग महिला विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। अर्थशास्त्र से पीजी करने वाली डॉ. त्रिपाठी आठवें विश्व आर्थिक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।   
  4. डॉ. प्रीति गौतम का प्रमोशन उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर किया गया है। अभी तक वह संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थीं। वह उच्च शिक्षा निदेशक पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।
  5. प्रीति को यह पद निदेशक आरपी सिंह के सेवानिवृत होने के उपरांत मिला है। डॉ. प्रीति क्षेत्रीय उच्च शिक्षा निदेशालय बरेली में उप शिक्षा निदेशक, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ में प्राचार्य भी रह चुकी हैं। 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।  

Comments