फोर्ब्स इंडिया : Forbes 30 under 30 list 2018

Dear Readers,

जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स इंडिया ने 30 से कम उम्र के 30 अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है।

  1. आर्ट एंड कल्चर, डिजाईन, इ-कॉमर्स, एंटरटेनमेंट, फैशनम म्यूजिक, मनोरंजन, कला, इंजीन‍ियर‍िंग, एजुकेशन, मेड‍िकल इस लिस्ट की प्रमुख कैटेगरी हैं। तीन स्टेज के रिसर्च प्रॉसेस के बाद फोर्ब्स इंडिया ने 30 से कम उम्र वाले इन भारतीय अमीरों के नाम का चुनाव किया है।
  2. इस पूरी प्रक्रिया के बाद फोर्ब्स इंडिया के पास 15 कैटेगिरीज में 300 नामों की लिस्ट तैयार हुई। अंतिम चरण में इन 300 नामों में से 30 नामों का चुनाव हुआ। इस लिस्ट में शामिल सभी हस्तियां 31 दिसंबर 2017 तक 30 साल से कम उम्र की हैं।
इन्हें किया शामिल.....
  1. गोवा के पोंडा में पले बढ़े 26 वर्षीय साहिल नाइक मशहूर मूर्तिकार हैं।
  2. 29 वर्षीय डिजाइन इनोवेटर क्षितिज मारवा ने दुनिया का पहला होलोग्राफिक एआर हेडसेट विकसित किया है जो स्मार्टफोन के साथ काम करता है।
  3. गुवाहाटी से ताल्लुक रखने वाले 27 वर्षीय रंजन बोरडोली स्टूडियो बोरडोली के संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।
  4. गौरव मुंजाल (27 वर्ष), रोमान सैनी (26 वर्ष), हिमेश सिंह (25 वर्ष) अनएकेडमी के को-फाउंडर हैं।
  5. रोहित रामासुब्रमनियन (27 वर्ष), करन गुप्ता (28 वर्ष), हिमेश जोशी (29 वर्ष), अर्जित गुप्ता (29 वर्ष) के इकॉमर्स कैटेगरी में इस लिस्ट में शामिल किया गया है। ये सभी जेफो कंपनी के सह-संस्थापक है।
  6. बॉलिवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने दमदार अभिनय से बहुत कम समय में माया नगरी में अपनी पहचान बना ली। 28 वर्ष अभिनेत्री ने 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  7. फिल्म मसान से मशहूर अभिनेता विक्की कौशल को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
  8. 24 साल की मिथिला पालकर यूट्यूब की दुनिया में जाना-माना चेहरा है।
  9. 29 साल के ऐलेन कलीकल के फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।
  10. 26 साल की सुहानी पारेख मिशो कंपनी की संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। मार्च 2016 में उन्होंने ग्रेजिया यंग फैशन अवॉर्ड, जनवरी 2017 में एल्ले ग्रेजुएट अवॉर्ड और एले स्टाइल अवॉर्ड जीता।   
  11. अभिनव पाठक, साकेत बीएसवी, सत्या नारायण और योगेश घातुर्ले नाम के ये चारों लोग पर्प्यूल 1पे के सह संस्थापक हैं।
  12. 29 साल के आदित्य शर्मा पार्टनर, मैकींजे एंड कंपनी के फाउंडर हैं।
  13. 29 साल के चिराग छाजेर, बर्मा बर्मा के को-ओनर हैं। इनका वेज, नो-एल्कोहल वाला रेस्टोरेंट व्यापार जगत में बहुत ही अच्छा बिजनेस कर रहा है। इस रेस्टोरेंट की 3 शहरों (मुंबई, गुरुग्राम और दिल्ली) में ब्रांचेज हैं।
  14. 25 साल की श्रद्धा भंसाली कैंडी एंड ग्रीन की फाउंडर हैं। श्रद्धा ने एक ऐसा रेस्टोरेंट एंड बार खोला है जो सिर्फ वेजीटेरियन लोगों के लिए है।
  15. सतीश कन्नान, एनबासेकर दोनों ने ही इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास से इंजनीयरिंग की पढ़ाई की है। इन दोनों ने मिलकर डॉक्स ऐप नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है जिसमें 2000 से ज्यादा डॉक्टरों का पैनल जुड़ा है।
  16. 26 साल की दीपांजलि डालमिया मैनहैटन में फाइनेंसियल कंसट्टेंट के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने अपनी हेल्थ केयर कंपनी हे डे केयर के नाम से शुरू की।
  17. 29 साल के गौतम और उनकी टीम आधार एक्ट से संबंधित चुनौतियों को लेकर काम कर रही है।  
  18. 28 साल जुबीन नौटियाल एक संगीतकार होने के साथ-साथ एक गायक भी हैं।
  19. अंकित अग्रवाल, करन रस्तोगी (एनजीओ-एंट्रेप्रेन्योरशिप)- इन दोनों ने मिलकर हेल्प अस ग्रीन नाम से एक एनजीओ शुरू किया।
  20. जान्हवी जोशी, नुपुरा किर्लोस्कर (एनजीओ-एंट्रेप्रेन्योरशिप)- 25 साल की ये दोनों युवा ब्ली टेक इन्नोवेशंस नाम के एनजीओ व सोशल एंटरप्रेन्योरशिप की कोफाउंडर हैं।
  21. रोहन एम गणपति, याशस कारानाम (सांइंस एवं ग्रीन टेक)- 25 और 23 साल के ये दोनों युवा बैलाट्रिक्स एयरोस्पेस नाम की रिसर्च कंपनी के कोफाउंडर हैं।
  22. मनोज मीणा, सिबाब्रत दास (सांइंस एवं ग्रीन टेक)- 29 और 27 साल के ये दोनों युवा पूर्व आईआईटी छात्र हैं।
  23. विदित आत्रे, संजीव बर्नवाल (सांइंस मीडिया, मोबाइल टेक एवं कम्यूनिकेशन)- 27 और 25 साल के इन दोनों युवाओं ने सोशल मीडिया को प्लेफॉर्म बनाते हुए मीशो नाम की एक कंपनी की शुरुआत की। 
  24. पवन गुप्ता, निपुन गोयल, मुदित विजयवर्गीय (सांइंस मीडिया, मोबाइल टेक एवं कम्यूनिकेशन)- 26, 27 और 27 साल के इन तीनों युवाओं ने मिलकर एक ऐसा सोशल नेटवर्किंग ऐप "क्यूरोफाई" तैयार किया है जिसकी मदद से दूरदराज के क्षेत्रों में बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज संभव हो सका है।
  25. जसप्रीत बुमराह (क्रिकेटर)- 24 साल के इस युवा को कौन नहीं जानता। बुमराह एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें मैच विनर के तौर पर जाना जाता है।
  26. हरमनप्रीत कौर (क्रिकेटर)- 28 साल की हरमनप्रीत महिला क्रिकेटर हैं।
  27. सविता पुनिया (स्पोर्ट्स)- 27 साल की सविता भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर हैं।
  28. हीना सिद्धू (स्पोर्ट्स)- 28 साल की सिद्धू विश्व की नंबर एक पिस्टल शूटर हैं।
  29. तरुन मेहता, स्वप्निल जैन (टेक्नलॉजी)- इन दोनों 28 साल के युवा ने एथर एनर्जी नाम का ऐप तैयार किया है।
  30. रंजीत प्रताप सिंह, शंकरा नारायणन, देवराजन, प्रशांत गुप्ता (टेक्नलॉजी)- 28, 29, 28 और 29 साल के ये चारों युवा नसादिया टक्नलॉजी/प्रतिलिपि के सह संस्थापक हैं।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments