Hockey Star Awards 2017 : आर्थर वान डोरेन को मिली दोहरी सफलता

Dear Readers,
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकी स्टार अवॉर्ड्स-2017 की घोषणा कर दी है।

  1. एफआईएच द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अर्जेंटीना की डेलफिना मेरिनो को 2017 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है जबकि बेल्जियम के अर्थर वॉन डोरेन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के अलावा उभरते हुए सितारे का भी अवॉर्ड मिला है। वान डोरेन को लगातार दूसरे साल उभरता हुआ स्टार खिलाड़ी चुना गया।
  2. अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को महिला श्रेणी में उभरती हुई खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है। उन्हें लगातार दूसरी साल यह अवार्ड मिला है।
  3. इंग्लैंड एंड ग्रेट ब्रिटेन की मैडी हिंच को भी लगातार दूसरी साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना गया। वहीं पुरुषों में बेल्जियम के विसेंट वानस्च को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवॉर्ड मिला है। 
  4. इस साल किसी भी भारतीय को इन पुरस्कारों के लिए नामित नहीं किया गया था।  
  5. ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसन अन्नान को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच जबकि अर्जेन्टीना के मैक्स कालडस और न्यूजीलैंड के शेन मैकलियोड को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच चुना गया।
  6. स्कॉटलैंड की सारा विल्सन को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला अंपायर जबकि घरेलू सरजमीं पर हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल के बाद संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के जॉन राइट को सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंपायर चुना गया।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments