2017 में 7000 करोड़पतियों ने छोड़ा भारत (7,000 millionaires left India in 2017)

Dear Readers,
भारत के सबसे आमिर लोगों का देश छोड़ने के मामले में चीन (10 हजार सुपररिच)के बाद दूसरे नंबर पर है। बीते साल 2017 में 7,000 "सुपर रिच" (अति धनवान) लोगों ने देश छोड़ दिया। यह संख्या 2016 में भारत की नागरिकता छोड़कर दूसरे देशों में बसने वाले कुबेरों के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा है।

  1. न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में 7,000 अमीर भारतीयों ने खुद को विदेश में शिफ्ट किया। जबकि 2016 में 6,000 और 2015 में 4,000 अति धनवानों (हाई नेटवर्थ इंडिजिअुल्स) ने देश छोड़ा था। 
  2. चीन व भारत के अलावा तुर्की से 6,000, ब्रिटेन से 4,000, फ्रांस से 4,000 और रूसी संघ से 3,000 अति धनवानों ने पलायन किया।
  3. माइग्रेशन के ट्रेंड की बात करें तो भारत से पलायन करने वाले लोगों की पहली पसंद अमेरिका रहा है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड जैसे देश भी भारत से पलायन करने वाले धनकुबेरों की पसंद हैं। वहीं, चीनी धनकुबेरों ने अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पलायन किया। 
  4. हालांकि रिपोर्ट का कहना है कि भारत और चीन के लिए धनकुबेरों का देश से पलायन करना चिंता की बात नहीं है क्योंकि जितने लोग यहां से पलायन कर रहे हैं, उससे अधिक संख्या में नए अरबपति जुड़ रहे हैं।
  5. विश्व के धनी देशों की सूची में भारत छठे स्थान पर है। उसकी कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर (527892.78 अरब रुपए) है।  
  6. भारत में 3,30,400 सुपर रिच (10 लाख डॉलर से ज्यादा की संपत्ति) हैं। इस मामले में भारत विश्व में 9वें नंबर पर है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments