Himachal Pradesh : Vineet Chowdhary appointed chief secretary of Himachal Pradesh

Dear Readers,
 
1982 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह वी.सी. फरका की जगह लेंगे। इससे पहले वह मुख्य सलाहकार (जन शिकायत निवारण) के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

  • वी.सी.फारका को अब विनीत की जगह प्रधान सलाहकार बनाया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश के नए महाधिवक्ता पद पर एडवोकेट अशोक शर्मा को नियुक्त किया गया है। शर्मा 1986 से शिमला हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। 1 सितंबर 2014 से 30 नवंबर 2017 को एस्सिटेंट सोलिसिटर जनरल के पद पर थे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के 3 बार अध्यक्ष और एक बार उपाध्यक्ष भी रहे हैं। एडवोकेट शर्मा मूल रूप से हमीरपुर जिले के सैर गांव के हैं और शिमला में कसुम्पटी में रहते हैं।
  • शिशु धर्मा बने सीएम के ओएसडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिशु धर्मा को अपना ओएसडी नियुक्त किया है। धर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि से हैं। शिशु धर्मा मुख्यमंत्री के दूसरे ओएसडी होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री महेंद्र धर्माणी को अपना पहला ओएसडी नियुक्त कर चुके हैं।
  • पशुपालन विभाग में संयुक्त निदेशक डा. सुनील कुमार बेदी को पदोन्नत कर निदेशक पशुपालन विभाग लगाया गया है।

Comments