विश्व पुस्तक मेला (World Book Fair) 2018


Dear Aspirants,
नेशनल बुक ट्रस्ट और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा प्रगति मैदान में 6 से 14 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले 26वें विश्व पुस्तक मेले में देश भर के 800 प्रकाशक तथा 40 देश हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है। इस पुस्तक मेले में यूरोपीय संघ अतिथि के तौर पर हिस्सा ले रहा है।

  1. नौ दिवसीय विश्व पुस्तक मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया। इस दौरान उनके साथ मशहूर पर्यावरणविद सुनीता नारायण और देश में यूरोपीय संघ के राजदूत टोमाश कोजलौस्की विशिष्ट अतिथि के रुप में रहेंगे।
  2. इस बार विश्व पुस्तक मेला का थीम (विषय) - “वातावरण और जलवायु परिवर्तन” रखा गया हैं।
  3. स्कूल यूनीफार्म (वर्दी) में आने वाले बच्चों को मेले में प्रवेश करने के लिए कोई टिकट लेने की जरूरत नहीं है। इसी प्रकार, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को भी टिकट से छूट दी गई है।
  4. राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट प्रमुख बलदेव भाई शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान का ‘चिल्ड्रन पब्लिकेशन्स’ पुस्तक मेले में हिस्सा ले रहा है।
  5. बलदेव शर्मा के मुताबिक, मेले में यूरोपीय संघ में शामिल 28 देशों के अलावा ईरान, मेक्सिको, जापान, नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन समेत 40 देश हिस्सा ले रहे हैं।
  6. 2016 में संपन्न हुए विश्व पुस्तक मेले में विशेष अतिथि के रूप में चीन को आमंत्रित किया गया था। जिसकी थीम "विविधता" थी। वही वर्ष 2017 में आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले में  थीम "औरतों पर औरतों द्वारा लेखन" था, वहीं 2018 में थीम “वातावरण और जलवायु परिवर्तन” है। 1972 में शुरू हुए इस मेले मे 200 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जो आज की तारीख में बढ़कर 886 प्रतिभागियों तक पहुँच गयी है।
  7. गौरतलब है कि सीमा पर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन होने और पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ कथित तौर पर गलत तरीके से सुलूक किए जाने के बाद से दोनो देशों के बीच रिश्तों में खटास बढ़ गई है।

Comments