BJP leader Dr. Daji Thakur Choose as President of Himachal Pradesh State Women Commission

Dear Readers,
भाजपा नेत्री डॉ. डेजी ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
भाजपा नेत्री डा. डेजी ठाकुर को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे तीन सालों तक इस पद बनी रहेंगी। इससे पूर्व महिला राज्य आयोग की अध्यक्ष रहीं जैनब चंदेल भी जिला सोलन के अर्की से थीं।

  1. डॉ. डेजी ठाकुर बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य सचिव थीं। अब उन्हें प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पहले जैनब चंदेल महिला आयोग की अध्यक्ष थीं।
  2. डेजी ठाकुर राज्य महिला आयोग की 10वीं अध्यक्ष बनीं।   प्रदेश में राज्य महिला आयोग की स्थापना 1997 से हुई थी।
  3. कुटलैहड़ से इंदु बाला, सुलह से सुषमा भट्ट और मनाली से मंजरी ठाकुर को आयोग में गैर आधिकारिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
  4. प्रदेश भाजपा की सचिव के साथ परवाणू नगर निगम की चेयरमैन रही हैं।
  5. मंजरी ठाकुर भाजपा महिला मोर्चा कुल्लू की जिला अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य हैं। 
  6. नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर मूल रूप से शिमला जिले के कोटगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पति कर्नल आरएस ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनके दो बच्चे हैं।   
  7. डॉ. डेेेजी ठाकुर ने ताराहाल स्कूल से पढ़ाई के बाद सेंट बीड्स कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री ली। इसके बाद एचपीयू से एमए और एमफिल करने के बाद मनोविज्ञान में पीएचडी की मानक उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा वे फ्रेंच भाषा में भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments