112 ‘फर्स्ट लेडीज (FIRST LADIES)’ को आज सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति

Dear Aspirants,
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 112 महिलाओं को आज यानि 20 जनवरी, 2018 को सम्मानित किया। इन महिलाओं में पीटी ऊषा, पी.वी सिंधु, सानिया मिर्जा, ऐश्वर्या राय, किरण मजूमदार शॉ जैसी दिग्गज महिलाओं का नाम शामिल हैं। 

  1. “First Ladies” मंत्रालय के “उपलब्धि हासिल करने वाली 100 महिलाएं” अभियान का दूसरा चरण है।
  2. ‘‘फर्स्ट लेडीज (FIRST LADIES)’’ नाम की इस पहल में रक्षा बलों, विज्ञान, खेल, उद्योग, मनोरंजन और हॉस्पिटेलिटी जैसे विविध क्षेत्रों से महिलाएं शामिल हैं।
  3. ‘‘फर्स्ट लेडीज’’ में वो महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने कई तरह की रूढ़ियों को तोड़कर अपनी पहचान बनाई। इनमें मंजू (कूली), छवि रजावत (गांव की सरपंच), हर्षिनी कन्हेकर (पहली महिला दमकल कर्मी), सुनालिनी मेनन (एशिया की पहली पेशेवेर महिला कॉफी-टेस्टर) और शतभी बसु (भारत की पहली महिला बार टेंडर) शामिल हैं।
  4. इनके अलावां सम्मान पाने वालों में कांस फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर के तौर पर पहली भारतीय अभिनेत्री बनने का गौरव हासिल करने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्य राय, पैराओलंपिक में मेडल जीतने वाली दीपा मलिक, एशियर गेम्स बॉक्सिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी मैरी कॉम, साइन नेहवाल, मिताली राज, पीटी ऊषा, गीता फोगाट, मिशेल काकड़े, साक्षी मलिक हैं।
  5. उच्च पद पाने वाली धन्या मेनन, रुवेदा सलाम, टेसी थॉमस भी हैं। वहीं फ्लाइंग ऑफिसर भावना कंठ, अवनी चतुर्वेदी और भारत की पहली महिला ऑटो ड्राइवर शीला भी शामिल है।
  6. स्पेस में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला, पहली महिला तबला वादक डॉ अबन मिस्त्री, माइक्रोवेव इंजीनियरिंग करने वाली पहली साइंटिस्ट राजेश्वरी चटर्जी, इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली भारतीय महिल आरती साहा को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।
  7. रक्षा मंत्रालय, खेल मंत्रालय, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, प्रेस क्लिपिंग, इंटरनेट आदि सहित विभिन्न स्रोतों की मदद से 227 महिलाओं की सूची तैयार की गई थी। जजों के पैनल की मदद से उनमें से 112 महिलाओं को चुना गया।  
  8. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को यह खिताब दिया जाएगा।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments