बिल गेट्स (Bill Gates) को पछाड़ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस (Amazon's CEO Jeff Bezos)

Dear Readers,




माइक्रोसोफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़ते हुए अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का तमगा छीन लिया है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के नाते जेफ की संपत्ति पहली बार 105.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है।  
  1. ब्लूमबर्ग के अनुसार, 8 जनवरी, 2018 में जेफ बेजॉस की कुल धन-दौलत 105.1 बिलियन डॉलर की थी। उनकी इस सफलता का श्रेय पत्नी और उपन्यासकार मैकेंजी बेजोस को जाता है।
  2. अमेजन के सीईओ ने पिछले वर्ष अक्टूबर में ही 93.8 बिलियन डॉलर के साथ गेट्स को पछाड़ दिया था, फिर अगले ही महीने उन्होंने पहली बार 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ था। 
  3. अमेजन के सीईओ के पास ऐमजॉन के 78.9 मिलियन शेयर्स हैं। ऑनलाइन किताबों की बिक्री से कारोबार शुरू करने वाले बेजोस ने 1994 में अमेजन की स्थापना की थी।
  4. मैकेंजी ने पति के लिए अपनी नौकरी छोड़ी और न्यूयॉर्क से सीटल आ गईं।
  5. कंपनी के शुरुआती कर्मचारियों में मैकेंजी भी शामिल थीं। उन्होंने कंपनी में अकाउंटेंट का पद संभाला था।
  6. बिल गेट्स (62 साल) ने अगर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को अपनी दौलत का बड़ा हिस्सा दान न किया होता तो इस वक्त उनके पास 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा की धन-दौलत होती।
  7. बेजॉस के पास दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रीटेल फर्म के साथ ही अमेरिकी अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' और एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का मालिकाना हक है।  
  8. अमेजन के फाउंडर 1998 में कंपनी के स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे। तब उनकी नेटवर्थ 68 अरब रुपये थी।
  9. बेजॉस ने 1986 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंगऔर कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली थी।
  10. 2011 में बेजॉस और उनकी पत्नी प्रिंसटन ग्रैजुेएट मैकिंजी ने प्रिंसटन न्यूरोसाइंस इंस्टीट्यूट में एक सेंटर बनाने के लिए 66 करोड़ रुपये दिए थे।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments