भारत में निवेश के मामले में मॉरीशस (Mauritius) सबसे आगे : RBI report

Dear Readers,
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का सबसे बड़ा स्रोत देश मॉरीशस है। इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन का स्थान है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की शुक्रवार यानि 19 जनवरी, 2018 को जारी 2016-17 की एफडीआई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

FDI रिपोर्ट के अनुसार भारत में निवेश...
  1. पहला स्थान : मॉरीशस 
  2. दूसरा स्थान : अमेरिका 
  3. तीसरा स्थान : ब्रिटेन 
  4. चौथा स्थान : सिंगापुर 
  5. पाँचवा स्थान : जापान 
FDI रिपोर्ट में कहा गया:- 
  1. भारत में हुए कुल विदेशी निवेश का 21.8 प्रतिशत हिस्सा मॉरीशस का ही है। 
  2. सिंगापुर 19.7 प्रतिशत के साथ सबसे बड़ा विदेशी स्थान रहा। इसके बाद हॉलैंड, मॉरीशस और अमेरिका का स्थान रहा।
  3. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट के अनुसार गणना में शामिल 18,667 कंपनियों में से 17,020 कंपनियों के मार्च 2017 में खत्म हुए वित्त वर्ष के खाते में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश या फिर विदेशों में उनके प्रत्यक्ष निवेश की स्थित को दर्ज किया गया है।
  4. मार्च 2017 की स्थिति के अनुसार, 96 प्रतिशत कंपनियां गैर-सूचीबद्ध कंपनियां हैं। सूचीबद्ध कंपनियों के बजाय गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में FDI का अधिक हिस्सा है।
  5. रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन 15,169 कंपनियों ने FDI होने की जानकारी दी है उनमें से 80 प्रतिशत से अधिक कंपनियां अपनी विदेशी कंपनियों की अनुषंगी हैं।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments