List of Presidents of the Indian National Congress (From 1947 to 2017)


Dear Readers,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आने वाले कुछ दिनों के बाद 'कांग्रेस अध्यक्ष' हो जाएंगे। वे इस पार्टी के 49वें अध्यक्ष होंगे। वें गांधी-नेहरू परिवार के छठवें सदस्य होंगे जो कि कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे हैं।

  • कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके संस्थापक एलेन ऑक्टेवियन ह्यूम (ए.ओ. ह्यूम) थे जिन्होंने कांग्रेस के पहले अध्यक्ष के रूप मे व्योमेश चन्द्र बनर्जी को चुना था।   
  • 133 साल पुरानी राजनीतिक दल की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष बनी रहने वाली सोनिया गांधी ने नेहरू गांधी परिवार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये, वे 19 साल से कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। उनके परिवार के पांच लोग लगभग 42 साल तक पार्टी अध्यक्ष रहे हैं।
  • पार्टी के शीर्ष कार्यकारी ''कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी)'' की ओर से चुनाव कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद है, पार्टी के कोई भी 10 प्रतिनिधि संयुक्त रूप से अध्यक्ष पद के लिए किसी प्रतिनिधि का नाम पेश कर सकते हैं। 
  • कांग्रेस के संविधान में अनुच्छेद XII में कहा गया है कि, 'प्रदेश कांग्रेस समितियों के सभी सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि होंगे।' 
  • साल 2000 में, कांग्रेस के तत्कालीन उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था,लेकिन उन्हें हारना पड़ा। यदि केवल एक ही उम्मीदवार हैं, तो उसे कांग्रेस के अगले पूर्ण सत्र में अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। 
  • चुना गया नया अध्यक्ष AICC के पूर्ण सत्र में प्रभार ग्रहण करता है। चुनाव और पूर्ण सत्र की अंतरिम अवधि के दौरान, विजेता को निर्वाचित अध्यक्ष कहा जाएगा। कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।  
  • कांग्रेस के संविधान के मुताबिक, यदि कोई भी उम्मीदवार पहले वरीयता वोटों में 50% से अधिक मत नहीं पाता, तो दूसरी प्राथमिकताओं की मतगणना की जाएगी।
  • मोतीलाल नेहरू (1919 और 1928), जवाहरलाल नेहरू (1929, 1930, 1936, 1937, 1951, 1952,1953,और 1954), इंदिरा गांधी (1959, 1978 से 1983 तक), राजीव गांधी (1984 से 1991 तक) और सोनिया गांधी (14 मार्च 1998 से अबतक) ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली। 
1947 से अब तक कौन-कौन रहा कांग्रेस अध्यक्ष देखिए पूरी लिस्ट...
अध्यक्ष का नाम वर्ष
आचार्य कृपलानी1947
पट्टाभि सीतारमैया1948 और 1949
पुरुषोत्तम दास टंडन1950
जवाहर लाल नेहरू 1951 और 1952
जवाहर लाल नेहरू 1953
जवाहर लाल नेहरू 1954
यू.एन. धेबर1955
यू.एन. धेबर1956
यू.एन. धेबर1957
यू.एन. धेबर1958
यू.एन. धेबर1959
इंदिरा गांधी 1959
नीलम संजीव रेड्डी1960
नीलम संजीव रेड्डी 1962 और 1963
नीलम संजीव रेड्डी 1964
कामराज 1964
कामराज 1965
कामराज 1966 और 1967
एस. निजलिंगप्पा 1968
पी. मेहुल 1969
जगजीवन राम 1970 और 1971
शंकर दयाल शर्मा 1972-74
देवकांत बरुआ 1975-77
इंदिरा गांधी 1978-83
इंदिरा गांधी 1983-84
राजीव गांधी 1985-91
पी.वी. नरसिंह राव 1992-96
सीताराम केसरी 1996-98
सोनिया गांधी 1998 से अब तक
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
Feedback & Suggestions

Comments