Dear Aspirants,

केंद्र सरकार ने 66 वर्षीय जस्टिस यू.डी. साल्वी को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

  • बॉम्बे हाईकोर्ट के जज रह चुके साल्वी हाल ही में सेवानिवृत्त हुए जस्टिस स्वतंत्र कुमार की जगह लेंगे।
  • जस्टिस साल्वी ने 1977 से वकालत शुरू की। अगस्त 1993 में उन्हें मुंबई में सिटी और एडिशनल सिविल जज नियुक्त किया गया। 
  • 10 फरवरी 2009 को उन्हें पदोन्नत कर बॉम्बे हाईकोर्ट का जज बनाया गया। 
  • जस्टिस साल्वी 14 फरवरी 2013 को एनजीटी के न्यायिक सदस्य बनाए गए।  
  • जस्टिस साल्वी आज एनजीटी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे और नए अध्यक्ष की नियुक्ति या खुद के रिटायर होने तक इस पद पर बने रहेंगे। 
  • जस्टिस साल्वी का जन्म 26 फरवरी 1951 को मुंबई के गिरगांव में हुआ था। उन्होंने एमएससी करने के बाद बॉम्बे विश्वविद्यालय के 1976 में एलएलबी की डिग्री हासिल की।
  • आपको बता दें कि एनजीटी यानि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस स्वतंत्र कुमार अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए थे।
  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने जितनी सुर्खियां एनजीटी अध्यक्ष रहते बटोरी उतनी चर्चा उन्हें सुप्रीम कोर्ट के कार्यकाल के दौरान भी नहीं मिली। 
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए ‌जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कई ऐसे कड़े फैसले लिए जिससे वह पर्यावरण प्रेमियों के चहेते बन गए। 

स्रोत: http://indianexpress.com 

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

















































































































































































Feedback & Suggestions