Goa & Kerala are the safest states for women in India, Bihar, UP at The Bottom : Study Report

Dear Readers,

Gender Vulnerability Index (GVI)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और एनजीओ प्लान इंडिया द्वारा जारी किए गए जेंडर वर्नेबिलिटी इंडेक्स (GVI) में गोवा को सबसे ऊपर और बिहार को लिस्ट में सबसे नीचे रखा गया है। 
  • देश की राजधानी दिल्ली का नाम लिस्ट में बस बिहार से ऊपर है।  
  • रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य गोवा है। इसके बाद नंबर आता है केरल, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर का। वहीं दूसरी ओर, जिन राज्यों में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं उनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली हैं। 
  • प्लान इंडिया ने यह रिपोर्ट तैयार की है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसे जारी किया। 
  • रिपोर्ट में जहां गोवा का जीवीआई इंडेक्स 0.656 है। वहीं राष्ट्रीय इंडेक्स 0.5314 है।
  • इस स्केल में जो राज्य 1 के करीब होगा वह सबसे अच्छा और जो 0 के करीब होगा वह बुरा होगा। 
  • गोवा न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से सबसे ऊपर है, बल्कि शिक्षा में पांचवें, स्वास्थ्य में छठे, जीविका कमाने में छठे और गरीबी के मामले में आठवें नंबर पर है। 
  • केरल 0.634 जीवीआई के साथ दूसरे नंबर है।
  • 0.410 जीवीआई के साथ बिहार इस लिस्ट में सबसे नीचे है। 
  • 0.436 जीवीआई के साथ दिल्ली, 30 राज्यों की इस लिस्ट में वह 28वें नंबर पर है यानी बिहार से सिर्फ दो नंबर ऊपर।
  • झारखण्ड 27वें (0.450) नंबर पर था वहीं उत्तर प्रदेश 29वें (0.434) नंबर पर रहा। 
  • प्लान इंडिया की ऐग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, भाग्यश्री डेंगले ने कहा, 'हालांकि 18 वर्ष से कम आयु की आबादी में लड़कियों की आबादी लगभग आधी है लेकिन भारत में लड़कियों को अलग-अलग स्तर पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।'
सम्बंधित लिंक-
https://www.outlookindia.com/website/story/goa-kerala-rated-safest-for-women-in-india-bihar-up-at-the-bottom-report/303808 

Comments