British author Kazuo Ishiguro of Japanese origin of the novel 'The Remains of the Day' was awarded this year's Nobel Literature Award

Dear Aspirants,

2017 साहित्य का नोबेल पुरस्कार के लिए जापानी मूल के ‌ब्रिटिश लेखक कजुओ इशिगुरो को चुना गया है।

  • 62 वर्षीय इशिगुरो वर्ष 1989 में लिखे अपने उपन्यास 'द रिमेंस ऑफ द डे' से मशहूर हुए थे। उन्हें 1989 में ‘द रिमेन्स ऑफ दि डे’ के लिए मैन बुकर प्राइज जीता था।
  • इशिगुरो का जन्म 8 नवंबर 1954 को जापान के नागासाकी में हुआ था। इशिगुरो जब पांच साल के थे उनका परिवार जापान से ब्रिटेन चले गए और वयस्क होने पर जापान की यात्रा की। 
  • इशिगुरो ने केंट यूनिवर्सिटी से 1978 में ग्रेजुएशन और 1980 में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया से सृजनात्मक लेखन में मास्टर्स डिग्री ली। 
  • 1982 में आया उनका पहला उपन्यास ‘अ पेल व्यू ऑफ दि हिल्स’ और 1986 में आया दूसरा उपन्यास ‘ऐन आर्टिस्ट ऑफ दि फ्लोटिंग वर्ल्ड’ द्वितीय विश्वयुद्ध के कुछ सालों के बाद के नागासाकी की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • सबसे मशहूर उपन्यास ‘द रिमेन्स ऑफ दि डे’, जिसपर बनी फिल्म में एंथनी होपकिंस ने काम को लेकर बेहद समर्पित रसोइए स्टीवेंस की भूमिका निभायी थी।’
  • नोबेल निर्णायक मंडल के अनुसार लेखक की मशहूर रचनाओं में 2005 में आयी किताब ‘‘नेवर लेट मी गो’ शामिल है जिसमें उन्होंने अपनी रचना में साइंस फिक्शन के ‘‘धीमे अंतर्प्रभाव’’ को पेश किया।
  • साल 2008 में इशिगुरो को टाइम्स ने इंग्लैंड के 50 सर्वश्रेष्ठ लेखकों में 32वें नंबर पर रखा।
  • काजुओ इशिगुरो का सबसे हालिया उपन्यास 'द ब्यूरीड जॉयंट' है जो उन्होंने 2015 में लिखा है। जो इंग्लैंड और अमेरिका में एकसाथ प्रकाशित हुआ।
  • नोबेल से पहले इशिगुरो इंग्लैंड के सबसे बड़े सम्मान ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर से भी सम्मानित हो चुके हैं।
  • उनकी किताबों का प्रकाशन करने वाली ‘फेबर एंड फेबर’ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हम काजुओ इशिगुरो के नोबेल पुरस्कार जीतने को लेकर बेहद खुश हैं।’’ 
  • नोबल पुरस्कार के साथ 90 लाख क्रोनर (11 लाख डॉलर) की राशि दी जाती है।
  • इशिगुरो को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा।
नोट-
  1. सबसे अधिक बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले देशों में क्रमशः अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस का क्रम है। 
  2. अब तक 113 साहित्याकारों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। 
  3. 1914, 1918, 1935, 1940, 1941, 1942 और 1943 में इस पुरस्कार की घोषणा नहीं हुई।
  4. 1904 में फ्रैडरिक मिस्ट्रल और जोश इशेगारे, 1917 में कार्ल जेलरअप और हैनरिक पोन्टोपिडेन, 1966 में शैमुल एगनॉन और नैली शाश्स और 1974 में आयविंड और हैरी मार्टिंसन को साहित्य का नोबेल संयुक्त रूप से दिया गया। 
  5. सबसे कम उम्र में जंगल बुक की रचना करने वाले रुडयार्ड किपलिंग को 1907 में ये पुरस्कार पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जबकि 2007 में 88 साल की उम्र में ब्रिटिश साहित्यकार डॉरिस लेसिंग ये पुरस्कार पाकर सबसे बुजर्ग विजेता कहलाए।
  6. 1909 में स्वीडन की सलमा लेगरॉफ नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली महिला थीं। 
  7. 1958 में बोरिस पास्तेरनक और 1964 में जीन पॉल सारत्रे ने ये सम्मान लेने से इनकार कर दिया था। 
  8. 1913 में भारत के रबिन्द्र नाथ टैगोर को इस सम्मान से नवाजा गया, लेकिन उन्होंने अपनी रचना बंगाली और अंग्रेजी भाषा में की थी।

परीक्षा उपयोगी तथ्य-      

2017 का नोबेल चिकित्सा पुरस्कार तीन अमेरिकियों-जेफरी सी. हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू. यंग को प्रदान किया गया।
2017 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रेनर वीस, बैरी सी. बारिश और किप एस. थॉर्न को लेजर इंटरफेरमीटर गुरुत्वाकर्षण-तरंग वेधशाला के लिए सम्मानित किया गया है।
2017 रसायन का नोबेल पुरस्कार स्विट्जरलैंड के जैक्स ड्यूबचित, अमेरिका के जोएचिम फ्रैंक और यूके के रिचर्ड हेंडरसन को प्रदान किया गया।

Comments