Forbes India Rich List 2017 Out, Mukesh Ambani remains India's richest man

प्रिय पाठकगण,
विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्टरीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे हैं, उनकी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) बढ़कर 38 अरब डॉलर यानी 2.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने 5 अक्टूबर, 2017 को "फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2017" जारी की।
  • अमीरों की संपत्ति का आकलन करने वाली पत्रिका फोर्ब्स की वार्षिक सूची 'फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2017' में शामिल अमीरों की संपत्ति संयुक्त तौर पर 26 प्रतिशत बढी है और यह 479 अरब डॉलर यानी 31 लाख करोड रुपये से अधिक हो गयी है।
  • पत्रिका के अनुसार, देश की तीसरी सबसे बडी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी 19 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हुए हैं।
  • दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के दिलीप सांघवी 12.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर रहे हैं, पिछले साल की सूची में दूसरे स्थान पर थे।
  • पतंजलि आर्युवेद के आचार्य बालकृष्ण लंबी छलांग लगाकर 6.55 अरब डॉलर यानी 43 हजार करोड रुपये की संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर पहुंच गये हैं. पिछले साल वह 48वें स्थान पर रहे थे।
  • पिछले एक साल के दौरान मुकेश अंबानी की संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर यानी 67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 
  • ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल की संपत्ति 7.5 अरब डॉलर आंकी गई। 100 अमीर लोगों में उनको 16वां स्थान हासिल हुआ।
  • बैनेट एंड कॉलमेन की इंदू जैन 3 अरब डॉलर के साथ 51 नंबर पर हैं।
  • यूएसवी इंडिया की लीना तिवारी (पेशे से डॉक्टर) 2.19 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में 71वां मुकाम हासिल कर पाईं।
  • बायोकॉन की किरन मजूमदार-शॉ 2.16 अरब डॉलर के साथ लिस्ट में 72वें स्थान पर हैं। 

पत्रिका फोर्ब्स की वार्षिक सूची 'फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2017' में शामिल शीर्ष सूची...

  1. मुकेश अंबानी (38 अरब डॉलर)
  2. अजीम प्रेमजी (19 अरब डॉलर)
  3. हिंदुजा ब्रदर्स (18.4 अरब डॉलर)
  4. लक्ष्मी मित्तल (16.5 अरब डॉलर)
  5. पल्लोनजी मिस्त्री (16 अरब डॉलर)
पूरी लिस्ट देखने के लिए किल्क हियर..  
कुछ अन्य तथ्य..
  1. अनिल अंबानी अमीरों की सूची में काफी नीचे 45वें स्थान पर हैं, उनकी संपत्ति 3.15 अरब डॉलर है पिछले साल वह 32वें और 2015 में 29वें स्थान पर रहे थे।
  2. पहली बार शामिल होने वालों में नुस्ली वाडिया 5.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें स्थान पर, ई-गवर्नेंस समाधान देने वाली कंपनी वक्रांगी के दिनेश नंदवाना 1.72 अरब डॉलर के साथ 88वें, मोबाइल वॉलेट पेटीएम के विजय शेखर शर्मा 1.47 अरब डॉलर के साथ 99वें तथा यस बैंक के राणा कपूर 1.46 अरब डॉलर के साथ 100 वें स्थान पर रहे हैं।
  3. कंपनी डीमार्ट वरिष्ठ निवेशक राधाकिशन दमानी मार्च 9.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें, फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी 2.75 अरब डॉलर के साथ 55वें तथा मुरलीधर एवं बिमल ज्ञानचंदानी 1.96 अरब डॉलर के साथ 75वें स्थान इस सूची में पुन: स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं।

Comments