Bihar : Former Munger MP Dhanraj Singh passes away

Dear Aspirants,
बिहार के मुंगेर के पूर्व सांसद धनराज सिंह का 12 अक्टूबर, 2017 को देर रात पटना के बेली रोड स्थित एक पारस अस्पताल में निधन हो गया।

  • धनराज सिंह एक बार मुंगेर से सांसद रहे हैं।
  • पटना में पुनाईचक के मोहनपुर में उनका आवास है।
  • धनराज सिंह एक बार एमपी और दो बार एमएलसी रह चुके थे।
  • वह बिहार विधान परिषद के सदस्य और राज्य खाद्यान्न निगम के अध्यक्ष रहे। वे झारखंड के जमशेदपुर डीपीएस के संचालक भी थे। 
  • धनराज जनता पार्टी की टिकट पर मुंगेर सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। 
  • धनराज की पहचान उद्योगपति के रूप में थी। फ्रेजर रोड में धनराज टावर्स और बोरिंग रोड में राज टावर्स उन्ही के थे।
  • जमशेदपुर से लेकर पटना तक का बिजनेस अमरेंद्र ही संभालता था।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments