आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 30 सितम्बर से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Dear Aspirants,
इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म और विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें हैं। अपने लेख में 30 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में जानेगें।
भारत एवं विश्व के इतिहास में 30 सितम्बर से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो इस प्रकार है.....

 30सितम्बर की महत्वपुर्ण घटनाएँ (Important Events of September 30).....

  • 1399- हेनरी IV को इंग्लैंड के राजा घोषित किया गया।
  • 1687- औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया। 
  • 1860- ब्रिटेन की पहली ट्राम सेवा ब्रिकहेड, मर्सीसाइड में शुरू। 
  • 1882- थॉमस एडिसन का पहला वाणिज्यिक पनबिजली ऊर्जा संयंत्र (जिसे बाद में एप्पलटन एडिसन लाइट कंपनी के नाम से जाना जाता है), एप्पलटन, संयुक्त राज्य अमेरिका में विस्कॉन्सिन में फॉक्स नदी पर काम शुरू करता है।  
  • 1947- पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
  • 1965- सी-30 हरक्यूलिस के नागरिक संस्करण, लॉकहीड एल-100, पेश किया।
  • 1984- उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।     
  • 2001- इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।     
  • 2002- पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।     
  • 2003- विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।     
  • 2004- चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।     
  • 2005- समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।     
  • 2007- संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की। 
  • 2007- पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।     
  • 2009- प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।     
  • 2010- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया। 

30 सितम्बर को जन्में व्यक्ति (Famous Birthday's)..

  • 1837- पंडित श्रद्धाराम शर्मा (श्रद्धाराम फिल्लौरी), हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी (मृत्यु- 24 जून, 1881)
  • 1861- गुरुजाडा अप्पाराव, आधुनिक तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि (मृत्यु- 30 नवम्बर, 1915)
  • 1895- राजा हरि सिंह, जम्मू और कश्मीर के रियासत का आखिरी (मृत्यु-26 अप्रैल 1961)   
  • 1922- ऋषिकेश मुखर्जी, भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक (मृत्यु- 27 अगस्त 2006)
  • 1970- दीपा मलिक, भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी, पैरालिंपिक (2016) खेलों में मेडल जीतने वाली दीपा मलिक पहली भारतीय महिला।
  • 1952- अरविंद पंगारिया, भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री और कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के एक प्रोफेसर। 
  • 1964- मोनिका बेलुची, इतालवी अभिनेत्री और फैशन मॉडल।
  • 1967- दीप्ति भटनागर, भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल।
  • 1972- शंतनु मुखर्जी (शान), भारतीय पार्श्व गायक।
  • 1980- मार्टिना हिंगिस, स्विस पेशेवर टेनिस खिलाड़ी।
  • 1983- मोहसीन इकबाल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

30 सितम्बर को हुए निधन व्यक्ति (Famous Death's)......

  • 1943- रामानन्द चैटर्जी, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, उन्हें "भारतीय पत्रकारिता का जनक" माना जाता है (जन्म- 29 मई, 1865)   
  • 1994- सुमित्रा कुमारी सिन्हा, भारतीय कवियित्री एवं लेखिका (जन्म- 1913)
  • 2001- माधवराव सिंधिया, प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता (जन्म-10 मार्च, 1945)  
  • 2014- मोलिवी इफ्तिखार हुसैन अंसारी, कश्मीरी शिया मौलवी, राजनीतिज्ञ, व्यवसायी और कश्मीर में ग्रांड अशुर जुलूस के एक लेखक (जन्म- 26 अप्रैल 1943)

30 सितम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Day's)..

  • ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 30 सितंबर वर्ष का 273वाँ (लीप वर्ष में 274वाँ) दिन है।
  • अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (अनुवादकों का अंतर्राष्ट्रीय संघ)
और अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

Comments