आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 07 सितम्बर से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Dear Aspirants,

🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म और विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें हैं। अपने लेख में 07 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में जानेगें।
भारत एवं विश्व के इतिहास में 07 सितम्बर से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो इस प्रकार है.....

07 सितम्बर की महत्वपुर्ण घटनाएँ (Important Events of September 07).....

  • 1701- जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1813- अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम' संबोधन का प्रयोग किया गया।
  • 1812- नेपोलियन ने रसियन आर्मी को हराया।  
  • 1822- ब्राज़ील ने पुर्तगाल के क़ब्ज़े से स्वतंत्रता प्राप्त की।
  • 1901- चीन में बॉक्सर विद्रोह समाप्त हुआ।
  • 1906- बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुई।
  • 1921- मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।    
  • 1923- विएना में इंटरपोल की स्थापना।    
  • 1927- फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की। 
  • 1931- लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ। 
  • 1945- जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में रियोकियो द्वीप पर आत्मसमर्पण किया।
  • 1950- हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
  • 1953- निखिता खुर्स्चियो सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गई।     
  • 1965- भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।     
  • 1977- इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।     
  • 1998- अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।     
  • 2002- इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।     
  • 2004- फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।     
  • 2005- तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।     
  • 2005- मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।     
  • 2006- बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।     
  • 2008- भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।         
  • 2008- बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।         
  • 2008- कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।         
  • 2009- सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये। 
  • 2009- भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 
  • 2009- 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।  

07 सितम्बर को जन्में व्यक्ति (Famous Birthday's)....

  • 1819- थॉमस हेन्ड्रिक्स, यू.एस.ए. के 21 वें उपराष्ट्रपति (मृत्यु-25नवम्बर, 1885)।
  • 1867- जेपी मॉर्गन जूनियर, अमेरिकी बैंकर और एक परोपकारी (मृत्यु-13 मार्च, 1943)।
  • 1887- गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक (मृत्यु- 12 जून, 1976)।
  • 1925- डॉ.पी.भानुमति रामकृष्ण, भारतीय फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक, संगीत निर्देशक, गायक, निर्माता, पुस्तक लेखक और गीतकार (मृत्यु- 24 दिसंबर,2005)।
  • 1933- इला रमेश भट्ट, अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
  • 1934- बी.आर.इशारा, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक (मृत्यु- 25 जुलाई, 2012)।
  • 1950- अनिल चौधरी, प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक। 
  • 1951- ममूटी, फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता।
  • 1956- सुगाता बोस, भारतीय इतिहासकार और राजनीतिज्ञ। 
  • 1963- नीरजा भनोट, अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका (5 सितम्बर, 1986)।     
  • 1983- ज्वाला गुट्टा, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
  • 1985- राधिका आप्टे, भारतीय फिल्म और मंच अभिनेत्री

07 सितम्बर को हुए निधन व्यक्ति (Famous Death's)......

  • 1984- जेनिफर केंडल ( जेनिफर कपूर), ब्रिटिश अभिनेत्री (शशी कपूर से शादी),कॉस्टयूम डिजाइनर (जन्म-28 फरवरी,1933)
  • 1998- के.एम.चांडी, स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल (जन्म- 6 अगस्त, 1921)।
  • 2004- अशफाक अहमद, पाकिस्तानी लेखक, नाटककार, प्रसारक, बौद्धिक और अध्यात्मवादी (जन्म-22 अगस्त, 1925)।
  • 2013- रोमेश भंडारी, भारतीय विदेश सचिव, दिल्ली के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल(जन्म-29 मार्च, 1928)।

07 सितम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Day's)..

  • ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 सितंबर वर्ष का 250वाँ (लीप वर्ष में 251वाँ) दिन है।
  • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
  • वायु सेना दिवस (पाकिस्तान)  
  • स्वतंत्रता दिवस (ब्राज़ील)
  • राष्ट्रीय सलामी दिवस (संयुक्त राज्य अमेरिका)

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Comments