सामान्य अध्ययन(H/9) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

इतिहास (H/9) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति : Quiz No. 201 से 225 तक

НННННННННННННННННННННННHHHHH

स्वामी विवेकानंद अनमोल वचन.......
" उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्‍य की प्राप्ति न हो जाए"

________________________________________

Quiz-201.1690 ई. तक भारत में डचों का प्रमुख केन्द्र पुलिकट था, बाद में इसका स्थान किसने लिया?- नागपट्टनम
  • प्रारंभिक लेखकों और पुर्तगालियों ने इसे 'सिटी ऑफ कोरोमंडल' नाम से संबोधित किया था।
Quiz-202.किस शासक ने मालवा, गुजरात और महारष्ट्र को पहली बार जीता?- चन्द्रगुप्त मौर्य
  • स्वामी भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोल चले गए। वहीं उन्होंने उपवास द्वारा शरीर त्याग किया। श्रवणबेलगोल में जिस पहाड़ी पर वे रहते थे, उसका नाम चंद्रगिरि है और वहीं उनका बनवाया हुआ 'चंद्रगुप्तबस्ति' नामक मंदिर भी है।
Quiz-203.रावण के द्वारा सीता के अपहरण के समय किसने सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध किया था?- जटायु   

  • जब रावण सीता का हरण करके लंका ले जा रहा था तो जटायु ने सीता को रावण से छुड़ाने का प्रयत्न किया था। इससे क्रोधित होकर रावण ने उसके पंख काट दिये थे जिससे वह भूमि पर जा गिरा।
Quiz-204.आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप है?- पाली
  • पाली प्राचीन हिन्दी है। यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में की एक बोली या प्राकृत है। इसको बौद्ध त्रिपिटक की भाषा के रूप में भी जाना जाता है। पाली, ब्राह्मी परिवार की लिपियों में लिखी जाती थी।
Quiz-205.कनिष्क, बौद्ध धर्म की किस शाखा का अनुयायी था जिसका प्रसार उसने मध्य एशिया व सुदूर पूर्व में किया?- महायान    
  • महायान बौद्ध धर्म की एक प्रमुख शाखा है, जिसका आरंभ पहली शताब्दी के आस-पास माना जाता है। ईसा पूर्व पहली शताब्दी में वैशाली में बौद्ध संगीति हुई, जिसमें पश्चिमी और पूर्वी बौद्ध पृथक हो गए। पूर्वी शाखा का ही आगे चलकर 'महायान' नाम पड़ा।      
  • महायान मत के प्रमुख विचारकों में अश्वघोष, नागार्जुन और असंग के नाम प्रमुख हैं।
Quiz-206.चैतन्य महाप्रभु किस सम्प्रदाय से सम्बद्ध हैं?- वैष्णव      
  • वैष्णव धर्म के भक्ति योग के परम प्रचारक एवं भक्तिकाल के प्रमुख कवियों में से एक हैं। इन्होंने वैष्णवों के गौड़ीय संप्रदाय की आधारशिला रखी, भजन गायकी की एक नयी शैली को जन्म दिया तथा विलुप्त वृंदावन को फिर से बसाया और अपने जीवन का अंतिम भाग वहीं व्यतीत किया।
Quiz-207.किस महासागर से घिरे हुए देशों में 5000 वर्ष पूर्व की सभ्यता देखने को मिलती है?- हिन्द महासागर     
  • हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समुद्र है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20% भाग इसमें समाहित है।
Quiz-208.किस मुगल बादशाह ने जजिया नामक कर पुनः लगाया?- औरंगजेब     
  • औरंगज़ेब ने पूरे साम्राज्य पर 'फतवा-ए-आलमगीरी (शरियत या इस्लामी कानून पर आधारित) लागू किया और कुछ समय के लिए गैर-मुस्लिमो पर अतिरिक्त कर भी लगाया। 
  • गैर-मुसलमान जनता पर शरियत लागू करने वाला वो पहला मुसलमान शासक था। उसने अनेक हिन्दू धार्मिक स्थलों को नष्ट किया और गुरु तेग बहादुर की हत्या करवा दी।
Quiz-209.'सत्यार्थ प्रकाश' ग्रन्थ किस भाषा में है?- हिंदी     
  • सत्यार्थ प्रकाश की रचना आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती ने की। यद्यपि उनकी मातृभाषा गुजराती थी और संस्कृत का इतना ज्ञान था कि संस्कृत में धाराप्रवाह बोल लेते थे, तथापि इस ग्रन्थ को उन्होंने हिन्दी में रचा।
Quiz-210.पंजाब केसरी के नाम से किन्हें जाना जाता है?- लाला लाजपत राय     
  • सन 1906 में लाला लाजपत राय, गोपालकृष्ण गोखले के साथ कांग्रेस के एक शिष्टमण्डल के सदस्य के रूप में इंग्लैड गये।     
  • लालाजी ने भगवान श्रीकृष्ण, अशोक, शिवाजी, स्वामी दयानंद सरस्वती, गुरुदत्त, मेत्सिनी और गैरीबाल्डी की संक्षिप्त जीवनियाँ भी लिखीं। 
  • 'नेशनल एजुकेशन', 'अनहैप्पी इंडिया' और 'द स्टोरी ऑफ़ माई डिपोर्डेशन' उनकी अन्य महत्त्वपूर्ण रचनाएँ हैं। 
  • उन्होंने 'पंजाबी', 'वंदे मातरम्‌' (उर्दू) और 'द पीपुल' इन तीन समाचार पत्रों की स्थापना करके इनके माध्यम से देश में 'स्वराज' का प्रचार किया।
Quiz-211.वर्ष 1920 में निम्न में से किसने खिलाफ़त आंदोलन चलाया था?- मोहम्मद अली व शौकत अली     
  • अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी ने जमियतउल्-उलेमा के सहयोग से खिलाफत आंदोलन का संगठन किया तथा मोहम्मद अली ने 1920 में खिलाफत घोषणापत्र प्रसारित किया।
Quiz-212.दक्षिण भारत में अंग्रेजों की पहली फैक्ट्री स्थापित हुई थी?- सूरत में
  • भारत में 1612 ई. में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री  सूरत में स्थापित की थी?
Quiz-213.किसके शंख का नाम 'अनन्तविजय' है?- युधिष्‍ठिर   
  • कुंतीपुत्र राजा युधिष्‍ठिर ने अनन्‍त विजय नामक और नकुल तथा सहदेव ने सुघोष और मणिपुष्‍पक नामक शंख बजाया।
Quiz-214.इन्द्र की पत्नी का नाम है?- शची या इंद्राणी
  • इंद्र के पिता का नाम त्वष्टा या द्यौः मिलता है और माता शवसी। जयंत उसका पुत्र था जिसने सीता की जंघा पर चोंच मारी थी और जो समुद्र मंथन के समय अमृत घट लेकर भागा था।    
  • यह ऐरावत हाथी की सवारी करता है। उच्चैःश्रवा इसका घोड़ा है। वज्र इसका अस्त्र और अमरावती इसका निवास है।
Quiz-215.'युवा तुर्क' के नाम से जाने जानेवाले भारत के प्रधानमंत्री थे?- चन्द्रशेखर     
  • 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे।      
  • 1969 में दिल्ली से प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका ‘यंग इंडियन’ के संस्थापक एवं संपादक थे।     
  • श्री चन्द्र शेखर का विवाह श्रीमती दूजा देवी से हुआ एवं उनके दो पुत्र हैं – पंकज और नीरज।
Quiz-216.1998 में भारत के द्वारा राजस्थान के पोखरन में पाँच परमाणु परीक्षण किये थे, उनका कोडनेम क्या था?- ऑपरेशन शक्ति
  • पोखरण-2,11 और 13 मई, 1998 को राजस्थान के पोरखरण परमाणु स्थल पर पांच परमाणु परीक्षण किये थे। यह दूसरा भारतीय परमाणु परीक्षण था; पहला परीक्षण, कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा (मुस्कुराते बुद्ध), मई 1974 में आयोजित किया गया था।
Quiz-217.संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना तिथि है?- 24 अक्टूबर 1945     
  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।
Quiz-218.किस महत्वपूर्ण घटना के बाद भारत में अंग्रेजों की लूट शुरू हो गई?- प्लासी के युद्ध के पश्चात्
  • प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 को मुर्शिदाबाद के दक्षिण में 22 मील दूर नदिया जिले में गंगा नदी के किनारे 'प्लासी' नामक स्थान में हुआ था। इस युद्ध में एक ओर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना थी तो दूसरी ओर थी बंगाल के नवाब की सेना। 
  • कंपनी की सेना ने रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में नबाव सिराज़ुद्दौला को हरा दिया था।
Quiz-219.सिन्धु घाटी सभ्यता के किस स्थान में जुताई तथा कृषि कार्य के प्रमाण मिले हैं?- कालीबंगा     
  • कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी के बाएं तट पर स्थित है। खुदाई 1953 में 'बी.बी. लाल' एवं 'बी. के. थापड़' द्वारा करायी गयी।     
  • कालीबंगा में 'प्राक् सैंधव संस्कृति' की सबसे महत्त्वपूर्ण उपलब्धि एक जुते हुए खेत का साक्ष्य है। 
  • कम दूरी के खांचों में चना एवं अधिक दूरी के खाचों में सरसों बोई जाती थी।
Quiz-220.'चिकित्सा के देवता' (God of medicine) किन्हें माना जाता है?- आचार्य सुश्रुत     
  • शल्य चिकित्सा (Surgery) के पितामह और 'सुश्रुत संहिता' के प्रणेता आचार्य सुश्रुत का जन्म छठी शताब्दी ईसा पूर्व में काशी में हुआ था। इन्होंने धन्वन्तरि से शिक्षा प्राप्त की। 
  • सुश्रुत संहिता को भारतीय चिकित्सा पद्धति में विशेष स्थान प्राप्त है।
Quiz-221.प्रथम विश्व युद्ध के बाद वर्साय की संधि कब हुई?- 1919 में     
  • प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की पराजय हुई और उसने 28 जून, 1919 के दिन 'वर्साय की सन्धि' पर हस्ताक्षर किये।
Quiz-222.योजना आयोग का गठन कब हुआ था?- 1950
  • स्वतंत्रता के बाद भारत ने योजना बनाने का एक औपचारिक मॉडल अपनाया और इसके तहत योजना आयोग, जो सीधे भारत के प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करता था, का गठन 15 मार्च 1950 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में किया गया।
Quiz-223.इंग्लैण्ड में गृह युद्ध किसके शासन काल में शुरू हुआ?- चार्ल्स प्रथम
  • चार्ल्स प्रथम (19 नवम्बर 1600 – 30 जनवरी 1649) ब्रिटेन के शासक थे।
Quiz-224.कौटिल्य (चाणक्य, विष्णुगुप्त) ने किसकी सहायता से भारत में मौर्य वंश की नींव डाली?- चन्द्रगुप्त मौर्य
  •  ग्रीक और लैटिन लेखों में , चंद्रगुप्त को क्रमशः सैंड्रोकोट्स और एंडोकॉटस के नाम से जाना जाता है।
Quiz-225."आमुक्तमाल्यद" किसकी रचना हैं?- कृष्णदेवराय
  • तुलुव वंशीय कृष्णदेवराय विजयनगर साम्राज्य का सर्वश्रेष्ठ शासक था।
  • तेलुगु भाषा में "आमुक्तमाल्यद" साहित्य का एक रत्न है। 
  • कृष्णदेवराय 'आंध्रभोज' के नाम से विख्यात थे।

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Comments