Current Affairs Notes : First Wicketkeeper with 100th ODI stumping in 301th ODI

Dear Aspirants,

36 साल के महेंद्र सिंह धोनी (माही) ने श्रीलंका के कुमार संगकारा (99 स्टंपिंग) को पीछे छोड़कर 100 स्टंपिंग कर वाले पहले विकेटकीपर बने। धौनी ने ये रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अपने 301वें वनडे मैच में पूरा किया।

  • महेंद्र सिंह धोनी ने 3 सितंबर, 2017 को बतौर विकेटकीपर एक नया कीर्तिमान रच दिया। 
  • पूर्व कप्‍तान ने श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे में 45वें ओवर में आखिरी गेंद पर युजवेन्द्र चहल से अकिला धनंजय को स्‍टंप करते ही वनडे में सबसे ज्‍यादा स्‍टंपिंग करने का शतक जड़ दिया। 
  • एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बने।
  • वह एकदिवसीय क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले इकलौते विकेटकीपर हैं।
  • धोनी ने 2004 से अबतक के दौरान 100 स्टंप किए हैं। 
  • खास यह है कि धौनी ने सबसे कम वनडे खेलकर 100 स्टंपिंग पूरी की है। जबकि संगकारा ने अपने करियर के दौरान 404 वनडे खेल कर 99 स्टंप ही कर पाए है।
  • वन-डे में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा टॉप पर है। संगकारा ने 482 शिकार किये हैं, जिसमें से 383 कैच और 99 स्टंपिंग शामिल है। धोनी 381 शिकार के साथ दूसरे स्थान पर है। धोनी ने 281 कैच और 100 स्टंपिंग की है।
  • धोनी, हाल ही में, कोलंबों 31 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ चौथा वनडे में धोनी का 300 वां मैच था। वह मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, युवराज सिंह शामिल एलिट क्लब में शामिल हुए थे।

वनडे में सर्वाधिक स्टंपिंग करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर

  1. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 100 
  2. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 99 
  3. रोमेश कालुविथराना (श्रीलंका) – 75
  4. मोइन खान (पाकिस्तान) – 73 
  5. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 55

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥






Comments