अनामिका मजूमदार बनीं केबीसी सीजन-9 की पहली करोड़पति (Anamika Mazumdar)

Dear Aspirants,

जमशेदपुर की कंटेस्टेंट अनामिका मजूमदार ने शो में एक करोड़ रुपये की धनराशि जीत ली है और वह इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं। 

  • मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 28 सितम्बर, 2017 को ही गोरेगांव फिल्मसिटी में इस एपिसोड की शूटिंग की गयी। 
  • इसमें अनामिका 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई थीं लेकिन उन्होंने ज्यादा रिस्क ना लेते हुए क्विट करना ही ठीक समझा और एक करोड़ की धनराशि जीत ली।
  • अनामिका से पहले वीरेश चौधरी केबीसी से 50 लाख रुपये की धनराशि जीत चुके हैं।
  • गौरतलब है कि अनामिका शादीशुदा है उनके दो बच्चे हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 

अनामिका मजमूदार के बारे में.....

  1. अनामिका मजमूदार एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
  2. जमशेदपुर की अनामिका मजमूदार, केबीसी सीजन 9 की पहली करोड़पति बनीं। 
  3. अनामिका मजमूदार 'फेथ इन इंडिया' नाम से एक एनजीओ चलाती हैं।

केबीसी के कुछ अन्य विजेता....

  1. हर्षवर्धन नवाथे केबीसी के पहले विनर हैं। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने UK की एक यूनिवर्सिटी से MBA किया।
  2. 2001 में रवि मोहन सैनी ने केबीसी जूनियर जीता था। अब उनकी उम्र 30 साल की हो चुकी है। वह अब इंडियन पुलिस आॅफिसर हैं।  
  3. राहत तस्लीम कौन बनेगा करोड़पति के चौथे सीजन की विनर रही। वह अब गार्मेंट का बिजनेस करती हैं।  
  4. सुशील केबीसी 5 के विनर थे। उन्होंने 5 करोड़ की राशि जीती थी।
  5. सुनमीत कौर सीजन 6 की विजेता रही हैं। वह यह शो जीतने के बाद आज अपना फैशन हाउस चला रही हैं।  
  6. ताज मोहम्मद रंगरेज केबीसी 7 के विनर रहे। उन्होंने इस पैसे से अपनी बेटी के आंख का इलाज करवाया। अपने गांव की दो बेटियों की शादी करवाई।  
  7. अचिन नरूला और सार्थक नरूला केबीसी के आखिरी सीजन के विनर रहे। विनिंग अमाउंट से दोनों ब्रदर्स ने अपनी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट कराया और अपना बिजनेस खोला।

Comments