जन्मदिन विशेष : 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.......

Dear Aspirants,

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यानि 1 अक्टूबर, 2017 को शिरडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरडी से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई।
  • यहां राष्ट्रपति के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद थेे।
  • लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के खिलाफ राम नाथ कोविंद को 65.65% वोट मिले, विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को कुल वोट का 34.35% मत मिले।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली थी।
  • आज जब रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति हो गए तो स्व. रामबालक की पत्नी विद्यावती कोविंद की आंखें अपने पति की बातों और अपने लल्ला को याद कर खुशी से छलक पड़ीं।
  • के.आर. नारायणन के बाद वह राष्ट्रपति बनने के लिए केवल दूसरा दलित प्रतिनिधि बन गए और पद के लिए चुने जाने वाले पहले भाजपा उम्मीदवार भी थे। 

रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) : प्रोफाइल (Profile)

  • जन्म- 1 अक्टूबर 1945     
  • जन्म स्थान- ग्राम पारौख, तहसील डेरापुर, जिला कानपुर देहात, उत्तरप्रदेश     
  • पिता का नाम- मैकूलाल (मिकुलल), भूमिहीन कोरी (एक दलित बुनाई समुदाय)    
  • माता का नाम- श्रीमती फूलमती     
  • राजनीतिक दल- भारतीय जनता पार्टी      
  • जीवन संगीनी- सविता कोविंद (विवाह- मई 30, 1974)     
  • बच्चे- दो ,पुत्र- प्रशांत कुमार, पुत्री- स्वाती      
  • निवास- कानपुर, उत्तर प्रदेश     
  • प्रारंभिक शिक्षा- संदलपुर विकासखंड के ग्राम खानपुर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय     
  • शैक्षिक सम्बद्धता- बीकॉम (कानपुर यूनिवर्सिटी), एल.एल.बी(कानपुर यूनिवर्सिटी)     
  • पेशा- वकालत, राजनीति, राज्यपाल     
  • धर्म- हिन्दू , कोरी (कोली)

करियर की शुरुआत (Start of Career)...

  • संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा भी तीसरे प्रयास में पास कर ली थी। 
  • 1971 में दिल्ली के बार कौंसिल में रामनाथ कोविंद को एक वकील के रूप में नामांकित किया।   
  • दिल्ली हाई कोर्ट में 1977 से 1979 तक केंद्र सरकार के वकील रहे थे।
  • 1978 में SC में वकील के तौर पर अप्वाइंट हुए। 
  • 1980 से 1993 के बीच SC में केंद्र की स्टैंडिंग काउंसिल में भी रहे।  
  • 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद रामनाथ कोविंद तत्कालीन प्रधान मंत्री श्री मोरार जी देसाई के निजी सचिव बने।
  • भारतीय जनता पार्टी ने 1990 में घाटमपुर लोकसभा का टिकट दिया लेकिन वह चुनाव हार गए।
  • वर्ष 1994 और 2000 में कोविंद उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए। इस दौरान वे कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे।
  • ये समितियां हैं- आदिवासी, होम अफ़ेयर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सामाजिक न्याय, क़ानून न्याय व्यवस्था और राज्यसभा हाउस कमेटी के भी चेयरमैन रहे। 
  • रामनाथ कोविंद गवर्नर्स ऑफ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के भी सदस्य रहे हैं ।     
  • अक्टूबर 2002 में संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया था।     
  • 2007 में कानपुर देहात की भोगनीपुर लोकसभा से चुनाव लादे लेकिन हार गए।
  • 1998 से 2002 तक भाजपा दलित मोर्चा का अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रपति थे।
  • वे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अखिल भारतीय कोरी समाज के अध्यक्ष भी रहे है।     
  • रामनाथ कोविंद लखनऊ स्थित डॉ. बी.आर.आम्बेडकर यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य भी रह चुके हैं।     
  • आईआईएम-कोलकाता में SC/ST वर्ग का भी प्रतिनिधित्व किया हैं।
  • उनके व्यक्तित्व की एक खास बात यह है कि उन्होंने अपने पैतृक घर को बारात घर और सामुदायिक भवन के लिए दान कर दिया था।     
  • 8 अगस्त, 2015 को रामनाथ कोविंद बिहार के गवर्नर नियुक्त किए गए।
  • 16 अगस्त 2015 को, पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश, इकबाल अहमद अंसारी ने कोविंद को बिहार के 35 वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।    
  • 19 जून 2017 को भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किये गए।
  • 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली थी।
Read Also...
  1. देश के 14वें राष्ट्रपति (व्यक्ति क्रम ) और 15 वें राष्ट्रपति (कार्यकाल क्रम ) राम नाथ कोविन्द
  2. 15th Presidential Election 2017
⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉⥉

Comments