PCS- 2014 कुछ महत्वपुर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का हल भाग -2

*PCS 14कुछ  महत्वपुर्ण  प्रश्न का हल [ घटना चक्र से साभार ]*

===========================================

1. निम्न में से किसे सोलहवीं लोक सभा हेतु कार्यकारी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया गया था?
(a) मुरली मनोहर जोशी
(b) कमलनाथ
(c) लालकृष्ण आडवाणी
(d) मल्लिकार्जुन खड़गे
उत्तर-(b)
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेसी नेता श्री कमलनाथ मई, 2014 में 16वीं लोक सभा हेतु प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए थे। इनके बाद जून, 2014 में भाजपा नेत्री एवं इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन को लोक सभा का स्पीकर  (अध्यक्ष) चुना गया।
2. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे?
(a) ख्वाजा अब्दाल चिश्ती
(b) शाह वली उल्लाह
(c) मीर दर्द
(d) ख्वाजा उस्मान हरुनी
उत्तर-(d)
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का जन्म अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत साजिस्तान (सिस्तान) में 1142 ई. में हुआ था। बाद में अपने माता-पिता के साथ वे खुरासान प्रांत में बस गए। निशापुर के हारोन में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, ख्वाजा उस्मान चिश्ती हरुनी के शिष्य बने। चिश्तियों के सूफी संप्रदाय का नाम उनके संस्थापक ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के नाम पर है जिसका सर्वप्रथम केंद्र हांसी में स्थापित किया गया था। इस प्रकार उपर्युक्त प्रश्न में विकल्प (d) सही उत्तर है।
3. महात्मा गांधी के साथ निम्न मुसलमानों में से किसने बाल गंगाधर तिलक की अर्थी उठाई थी?
(a) शौकत अली
(b) मोहम्मद अली
(c) मौलाना ए.के. आज़ाद
(d) एम.ए. अंसारी
उत्तर-(a)
बाल गंगाधर तिलक की 1 अगस्त, 1920 को हुई मृत्यु के बाद उनकी अर्थी को महात्मा गांधी के साथ मौलाना शौकत अली तथा डॉ. सैफुद्दीन किचलू ने उठाया था। मौलाना हसरत मोहानी ने उस समय शोक गीत पढ़ा था।
4. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से घटनाओं का सही कालानुक्रम पता कीजिए-
1. बी.जी. तिलक का निधन
2. एक अधिनियम के रूप में रौलेट विधेयक का पास होना
3. जलियांवाला बाग नरसंहार
4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन, 1919
कूट :
(a) 2, 3, 4, 1
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 3, 4, 2, 1
(d) 1, 2, 3, 4
उत्तर-(a)
प्रश्न में दी हुई घटनाओं का कालानुक्रम इस प्रकार है :-
घटना                   कालानुक्रम
एक अधिनियम के -10 मार्च, 1919 रूप में रौलेट विधेयक का पास होना
जलियांवाला बाग -14 अप्रैल, 1919 नरसंहार
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस -       26से 30 दिसंबर, का अमृतसर 1919 अधिवेशन
बी.जी. तिलक का निधन -1 अगस्त, 1920
5. कांग्रेस के मंच से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में प्रथम बार ‘स्वराज’ शब्द व्यक्त किया गया था?
(a) बनारस अधिवेशन, 1905
(b) कलकत्ता अधिवेशन, 1906
(c) सूरत अधिवेशन, 1907
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(b)
कांग्रेस के मंच से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन, 1906 में प्रथम बार ‘स्वराज’ शब्द बाल गंगाधर तिलक द्वारा व्यक्त किया गया था।
दादाभाई नौरोजी ने ‘स्वराज’ शब्द की व्याख्या करते हुए इसे कलकत्ता अधिवेशन, 1906 में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लक्ष्य बताया था।
6. अपनी फांसी से पूर्व निम्नलिखित क्रांतिकारियों में से किस एक ने पीने हेतु दिए गए दूध को अस्वीकार कर दिया और कहा,
‘‘अब मैं केवल अपनी मां का दूध लूंगा।’’?
(a) राजगुरु
(b) अशफाकुल्ला
(c) रामप्रसाद बिस्मिल
(d) भगत सिंह
उत्तर-(c)
प्रसिद्ध क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को फांसी से दो दिन पहले जब दूध पीने हेतु दिया गया तो इन्होंने अस्वीकार कर दिया और कहा, ‘‘अब मैं केवल अपनी मां का दूध लूंगा’’। पंडित बिस्मिल एक उम्दा शायर भी थे। फांसी के तख्त पर जाने से पहले 19 दिसंबर, 1927 को इन्होंने अपना अंतिम शेर पढ़ा था, जो इस प्रकार था-
‘‘मालिक तेरी रजा रहे, और तू ही तू रहे
बाकी न मैं रहूं न मेरी आरजू रहे,
जब तक तन में सांस, रगों में लहू रहे
तेरा ही जिक्रेयार और तेरी ही जुस्तजू रहे।’’
7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                                सूची-II
A. विनोबा भावे                1. होम रूल आंदोलन
B. बी.जी. तिलक              2. वैयक्तिक सत्याग्रह
C. अरुणा आसफ अली     3. धरसना रेड
D. सरोजिनी नायडू           4. भारत छोड़ो आंदोलन
कूट :
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 1 2 3 4
(c) 4 3 2 1
(d) 1 2 4 3
उत्तर-(a)
प्रश्नगत विकल्पों का सुमेलन इस प्रकार है :-
विनोबा भावे - वैयक्तिक सत्याग्रह
बी.जी. तिलक - होम रूल आंदोलन
अरुणा आसफ अली - भारत छोड़ो आंदोलन
सरोजिनी नायडू - धरसना रेड
8. भारतीय स्वाधीनता विधेयक को राजकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी-
(a) 18 जुलाई, 1947 को
(b) 19 जुलाई, 1947 को
(c) 20 जुलाई, 1947 को
(d) 21 जुलाई, 1947 को
उत्तर-(a)
भारतीय स्वतंत्रता विधेयक 4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट  एटली द्वारा ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में पेश किया गया था। 15 जुलाई, 1947 को ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ द्वारा तथा इसके अगले दिन ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ द्वारा इस विधेयक को पारित कर दिया गया। तत्पश्चात इस विधेयक को राजकीय स्वीकृति 18 जुलाई, 1947 को प्राप्त हुई थी।
9. निम्नलिखित में से किसने 1947 के कांग्रेस कमेटी की बैठक द्वारा विभाजन के प्रस्ताव के पारित होने को ‘राष्ट्रवाद का संप्रदायवाद के पक्ष में  समर्पण’ के रूप में लिया?
(a) डॉ. किचलू
(b) पुरुषोत्तम दास टंडन
(c) जवाहरलाल नेहरू
(d) जी.बी. पंत
उत्तर-(a)
डॉ. सैफुद्दीन किचलू ने वर्ष 1947 में कांग्रेस कमेटी की बैठक द्वारा विभाजन के प्रस्ताव के पारित होने को ‘राष्ट्रवाद का संप्रदायवाद के पक्ष में समर्पण’ के रूप में लिया। पंजाब प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. किचलू विभाजन के प्रबल विरोधी थे। भारत की स्वतंत्रता के बाद इन्होंने स्वयं को कांग्रेस पार्टी से पृथक कर लिया और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े।
10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                                      सूची-II
(जनजाति)                               (क्षेत्र)
A. बीरहोर                 1. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
B. भूटिया                 2. तमिलनाडु
C. टोडा                     3. सिक्किम
D. सेंटिनेलीज           4. झारखंड
कूट :
A B C D
(a) 4 3 2 1
(b) 2 4 1 3
(c) 3 2 4 1
(d) 4 1 3 2
उत्तर-(a)
उपयुक्त सुमेलन निम्नवत है -
बीरहोर - झारखंड
भूटिया - सिक्किम
टोडा - तमिलनाडु
सेंटिनेलीज - अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
11. नई दिल्ली में 1947 में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में निम्नलिखित में से किसने विभाजन के प्रस्ताव का समर्थन किया था?
(a) गोबिंद बल्लभ पंत
(b) सरदार वल्लभभाई पटेल
(c) जे.बी. कृपलानी
(d) अबुल कलाम आज़ाद
उत्तर-(d)
3 जून, 1947 की विभाजन योजना की पुष्टि के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की 14 जून, 1947 को हुई बैठक में गोबिंद बल्लभ पंत ने भारत विभाजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने उसका समर्थन (Seconded) किया था।
12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                                       सूची-II
(पार्क तथा वन्यजीव अभयारण्)              (राज्य)
A. डोचीगाम वन्यजीव  अभयारण्य                1. मध्य प्रदेश
B. केवलादेव घाना पक्षी अभयारण्य                   2. राजस्थान
C. कान्हा राष्ट्रीय पार्क                                 3. केरल
D. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य                   4. जम्मू एवं कश्मीर 
कूट :
A B C D
(a) 4 2 1 3
(b) 1 3 2 4
(c) 2 1 4 3
(d) 3 4 2 1
उत्तर-(a)
उपयुक्त सुमेलन निम्नवत है -
डोचीगाम वन्यजीव - जम्मू एवं कश्मीर
अभयारण्य
केवलादेव घाना - राजस्थान
पक्षी अभयारण्य
कान्हा राष्ट्रीय पार्क - मध्य प्रदेश
पेरियार वन्यजीव - केरल
अभयारण्य
13. निम्नलिखित में से कौन एक व्यस्ततम सामुद्रिक व्यापार मार्ग है?
(a) केप ऑफ गुड होप
(b) पनामा नहर
(c) स्वेज नहर
(d) उत्तरी अटलांटिक
उत्तर-(d)
उत्तरी अटलांटिक महासागरीय सामुद्रिक मार्ग एक व्यस्ततम सामुद्रिक व्यापारिक मार्ग है।
14. इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी) स्थित है-
(a) कोलकाता में (b) पटना में
(c) भुवनेश्वर में (d) हैदराबाद में
उत्तर-(d)
‘इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स’ (ICRISAT) एक गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक संगठन है जो एशिया तथा सब-सहारा अफ्रीका में विकास हेतु कृषि संबंधी अनुसंधान संचालित करता है। ICRISAT का मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है।
15. कथन (A) : भारत के पश्चिमी घाट की नदियां डेल्टा का निर्माण नहीं करतीं।
कारण (R) : वे छोटे प्रवाह क्षेत्रों एवं अपेक्षाकृत कठोर चट्टानों पर प्रवाहित होती हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
उत्तर-(a)
प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियों का उद्गम पश्चिमी घाट से ही होता है। पश्चिमी घाट से निकलकर पूर्व की ओर प्रवाहित होने वाली नदियां लंबे मार्ग का अनुसरण करती हैं तथा डेल्टा का निर्माण भी करती हैं। पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदियां कठोर चट्टानों से होकर प्रवाहित होती हैं तथा छोटे मार्ग का अनुसरण करती हैं। ये नदियां इसी कारण डेल्टा का निर्माण नहीं कर पाती हैं। प्रथम दृष्टिकोण के आधार पर कथन एवं कारण दोनों गलत हैं जबकि दूसरे दृष्टिकोण के आधार पर विकल्प (a) सही है।
16. निम्नलिखित में से कौन एक दक्षिण एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश है?
(a) भारत (b) भूटान
(c) श्रीलंका (d) पाकिस्तान
उत्तर-(d)
विकल्प में दिए गए देशों में से सर्वाधिक नगरीकृत देश पाकिस्तान है।
17. गन्ना उत्पादन, 2013 में राज्यों का सही अवरोही क्रम है-
(a) कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश
(b) उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा
(c) हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश
(d) उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा
उत्तर-(b)
वर्ष 2012-13 के आंकड़ों के अनुसार, गन्ना उत्पादक अग्रणी राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं हरियाणा हैं।
18. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 जोड़ता है-
(a) इलाहाबाद - हल्दिया
(b) सदिया - धुबरी
(c) कोल्लम - कोट्टापुरम
(d) काकीनाडा - पुडुचेरी
उत्तर-(a)
राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 इलाहाबाद से हल्दिया को जोड़ता है।
19.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए -
सूची-I सूची-II
A. विली-विली 1. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. हरिकेन 2. ऑस्ट्रेलिया
C. टाइफून 3. फिलिपीन्स
D. बागियो 4. चीन
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 1 2 4 3
(d) 2 1 3 4
उत्तर-(b)
उपयुक्त सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
विली-विली - ऑस्ट्रेलिया
हरिकेन - संयुक्त राज्य अमेरिका
टाइफून - चीन
बागियो - फिलिपीन्स
20.जापान लगभग आत्मनिर्भर है-
(a) बॉक्साइट में (b) लौह अयस्क में
(c) तांबा में (d) खनिज तेल में
उत्तर-(c)
यूएसजीएस मिनरल ईयर बुक – 2011 में दिए गए जापान संबंधी खनिज विवरणों में विकल्प में दिए गए खनिजों में से तांबा (धातु) के संदर्भ में जापान लगभग आत्मनिर्भर है। यहां तांबे का उत्पादन उसके उपभोग से अधिक होता है जबकि बॉक्साइट, लौह अयस्क एवं खनिज तेल के संदर्भ में इसकी आत्मनिर्भरता नगण्य है।
21.निर्वाचन आयुक्त हटाया जा सकता है-
(a) मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा
(b) प्रधानमंत्री द्वारा
(c) मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श पर राष्ट्रपति द्वारा
(d) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
उत्तर-(c)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद-324(5) के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को उसके पद से उसी रीति से और उन्हीं आधारों पर ही हटाया जाएगा, जिस रीति से और जिन आधारों पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जाता है अन्यथा नहीं। परंतु किसी अन्य निर्वाचन आयुक्त या प्रादेशिक आयुक्त को अपने पद से मुख्य निर्वाचन आयुक्त की सिफारिश के बिना नहीं हटाया जा सकता है, अर्थात मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श पर ही राष्ट्रपति निर्वाचन आयुक्त को हटा सकता है।
22. निम्नलिखित में से राज्य-सभा के विषय में कौन सही है?
1. यह भंग नहीं की जा सकती है।
2. इसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।
3. प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है।
4. इसके सदस्य 25 वर्ष से कम आयु के नहीं होंगे।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a) 1, 2 और 3 (b) 2, 3 और 4
(c) 1 और 3 (d) 2 और 4
उत्तर-(c)
राज्य सभा एक स्थायी सदन है, इसे भंग नहीं किया जा सकता है। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष तक का होता है, प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है। इसके सदस्यों की आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए।
23.भारत की जनगणना (2011) के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किसमें शिशु जनसंख्या का प्रतिशत भाग ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम है?
(a) जम्मू एवं कश्मीर में
(b) केरल में
(c) पंजाब में
(d) हरियाणा में
उत्तर-(b)
2011 की जनगणना के अनुसार, विकल्प में दिए गए राज्यों एवं उनके ग्रामीण क्षेत्रों में शिशु जनसंख्या प्रतिशतता इस प्रकार है-
केरल - 10.4%
पंजाब - 11.2%
हरियाणा - 13.2%
जम्मू एवं कश्मीर - 17.5%।
24.केंद्र सरकार तथा राज्यों के मध्य आर्थिक संबंधों की विवेचना की गई है-
(a) अनुच्छेद 168-171 के अंतर्गत
(b) अनुच्छेद 268-281 के अंतर्गत
(c) अनुच्छेद 278-291 के अंतर्गत
(d) अनुच्छेद 289-295 के अंतर्गत
उत्तर-(b)
केंद्र सरकार तथा राज्यों के मध्य आर्थिकी संबंधों की विवेचना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 268-281 के अंतर्गत की गई है। इसमें वित्तीय स्रोतों का वितरण साम्यपूर्ण बनाने के लिए एक जटिल तंत्र की रचना की गई है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यह विभाजन स्थायी न हो तथा निश्चित अंतरालों पर उसका पुनर्विलोकन हो और समायोजन किया जाए।
25. निम्नलिखित में से कौन संविधान प्रारूप समिति के सदस्य थे?
(i) एन. गोपालास्वामी
(ii) जवाहरलाल नेहरू
(iii) अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर
(iv) सरदार पटेल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a) (i), (ii) और (iv) (b) (i) और (iv)
(c) (i) और (iii) (d) (ii), (iii) और (iv)
उत्तर-(c)
संविधान प्रारूप समिति की अध्यक्षता डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने की थी। समिति के अन्य सदस्य एन. गोपालास्वामी आयंगर, अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर, के.एम. मुंशी, मोहम्मद सादुल्ला, बी.एल. मित्तर (एन. माधव राव द्वारा पदस्थापित) और डी.पी. खेतान (वर्ष 1948 में मृत्यु के कारण पी.टी. कृष्णामाचारी द्वारा पदस्थापित) थे।
----------------------------------------------------------------------------------------
Thanks for Sharing....................Sharing is Caring..... 

Comments