Forbes' Most Powerful People 2018: PM Modi among top 10 most powerful people in the world

Dear Readers,
मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने 100 वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल पर्सन 2018 की लिस्ट जारी की है, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले स्थान पर है। इसी साल चीन कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने संविधान में बदलाव कर शी जिनपिंग को आजीवन काल के लिए राष्ट्रपति घोषित कर दिया। चीन में माओ जेडांग के बाद शी जिनपिंग सबसे पावरफुल लीडर बनकर उभरे हैं। 

  1. 67 वर्षीय पीएम मोदी के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 13वें स्थान पर हैं, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे 14वें स्थान पर हैं, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग 15वें स्थान पर हैं, एपल के सीईओ टिम कुक को 24वें स्थान पर रखा गया है, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को 40वें स्थान पर रखा गया हैं। 
  2. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों 12वें स्थान, अलीबाबा के प्रमुख जैक मा 21वें स्थान पर शामिल हैं।
  3. 41.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वह एक अन्य भारतीय हैं जो इस इस सूची में शामिल है जिनकी रैंकिंग 32वीं है।
फोर्ब्स: टॉप 10 मोस्ट पावरफुल पर्सन 2018  

1. शी जिनपिंग, चीन के राष्ट्रपति  
2. व्लादिमिर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति  
3. डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति  
4. एंजेला मर्केल, जर्मनी की चांसलर  
5. जेफ बेजोस, अमेजन के फाउंडर  
6. पोप फ्रांसिस, रोमन कैथोलिक चर्च  
7. बिल गेट्स, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कॉफाउंडर  
8. मोहम्मद बिन सलमान, क्राउन प्रिंस सऊदी अरब  
9. नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत  
10. लैरी पेज, एल्फाबेट के कॉफाउंडर

अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments