Dear Readers,
संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ की सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्‍यूशंस नेटवर्क द्वारा प्रकाशित "वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस रिपोर्ट" 2018 में नार्वे को पछाडकर इस बार फिनलैंड विश्व का सबसे खुशहार देश बनकर उभरा है। इस रिपोर्ट में विश्वभर के 156 देशों को शामिल किया गया है।

  1. दुनिया के टॉप-10 खुशहाल देशों में एक भी एशियाई देश नहीं है। 
  2. संयुक्त राष्ट्र की सूची के अनुसार, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। 
  3. संयुक्त राष्ट्र की ये सूची 6 कारकों पर तय की जाती है। इसमें आय, स्वस्थ्य जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, आजादी, विश्वास और उदारता शामिल हैं।
  4. फिनलैंड के बाद नॉर्वे, डेनमार्क, आईसलैंड, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड्स, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे खुशहाल देश हैं।
  5. दुनिया के विकसित देशों में शुमार अमेरिका को इस सूची में 18वां स्थान मिला है। वहीं युनाइटेड किंग्डम 19वां और संयुक्त अरब अमीरात ने 20वें नंबर पर है।
  6. इस सूची में पाकिस्तान 75वें, चीन 86वें, नेपाल 101वें, भूटान 97वें, बांग्लादेश 115वें, म्‍यांमार 130वें, श्रीलंका 116वें और भारत 133वें स्थान पर है। पिछले साल भारत की रैंकिंग 122, वहीं पाकिस्तान की 80 थी।
  7. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रूनेई, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, दक्षिण सूडान, तंजानिया, यमन, रवांडा और सीरिया को सबसे कम खुशहाल देशों की सूची में जगह बनाई है। खुशहाल देशों की सूची में सबसे आखिरी स्थान पर संकटग्रस्त बुरुंडी है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।