नहीं रहे मशहूर पंजाबी सूफ़ी गायक प्यारेलाल वडाली (Pyarelal Wadali)


Dear Readers,
 
पंजाबी सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का आज (9 मार्च) अमृतसर में निधन हो गया है। वडाली ब्रदर्स की आवाज़ के दीवाने न सिर्फ भारत में हैं। बल्कि दुनिया के कई मुल्कों में वो कार्यक्रम करते रहे हैं। प्यारेलाल, पद्मश्री पूरनचंद वडाली के छोटे भाई थे।

  1. पंजाब स्थित अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में प्यारे लाल ने आखिरी सांस ली।  
  2. अमृतसर के ही एक गांव के निवासी वडाली बंधु अपने पंजाबी-सूफी गानों के लिए देश-विदेश में काफी मशहूर रहे हैं। दोनों ने अपनी गायकी की शुरुआत जालंधर स्थित हरबल्लाह मंदिर से की थी।
  3. वडाली ब्रदर्स रंगरेज मेरे (तनु वेड्स मनु, 2011) और इक तू ही तू ही (मौसम, 2011) जैसे बॉलीवुड गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं।
  4. वडाली ब्रदर्स अमृतसर वडाली ब्रदर्स नाम से मशहूर जोड़ी टूट गई है।
  5. वडाली ब्रदर्स को उनके काम के लिए 1992 में संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। 1998 में उन्हें तुलसी अवॉर्ड दिया गया था। 2005 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें। 

Comments