RIP Sridevi : Bollywood actress Sridevi Kapoor passes away

Dear Readers, 
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और पद्म श्री पुरस्कार प्राप्तकर्ता श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया, उनका चार दशकों का एक शानदार कैरियर रहा, वह 54 वर्ष की थी।  

    "दुबई के अखबार खलीज टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी अमीरात टावर्स नाम के शानदार होटल में रुकी थीं। शनिवार रात को उनके साथ कोई नहीं था। न पति बोनी कपूर, न बेटी जाह्नवी और न बेटी खुशी। होटल के कमरे में वह अकेली थीं। इसी दौरान वह बाथरूम में गईं और उनका पैर फिसल गया। गिरने के बाद वह बेहोश हो गईं थीं। इसके बाद श्रीदेवी को रशीद हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्‍टरों ने बताया कि उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा था। इंडियन कॉन्‍सुलेट के सूत्रों के मुताबिक, उन्‍हें जब तक अस्‍पताल लाया गया था तब तक वह दम तोड़ चुकी हैं।"
  1. दुबई में हार्ट अटैक के कारण श्रीदेवी का निधन हो गया है।
  2. देश की पहली महिला सुपरस्टार कहीं जाने वाली श्रीदेवी ने हाल ही में 2 करोड़ रुपये की बेंटले लक्जरी कार खरीदी थी। 
  3. बता दें कि चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। 
  4. श्रीदेवी उनके करीबी रिश्तेदार मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई गईं थी। वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।
  5. दुबई में फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के नाती और नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर संदीप मारवाह के बेटे मोहित मारवाह की शादी थी। मोहित बोनी कपूर के भांजे हैं और सोनम कपूर(अनिल कपूर की बेटी) के कजिन हैं।
  6. भारत सरकार की ओर से उन्हें 2013 में पद्मश्री दिया गया था।  
  7. रामगोपाल वर्मा ने अपनी आत्मकथा 'गन्स एंड थाइज' में पूरा एक अध्याय श्रीदेवी के नाम किया है।
  8. 1997 में जुदाई फिल्म के बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया था। इससे पहले 1996 में उन्होंने बोनी कपूर से शादी की थी।  
  9. साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश उन्होंने दोबारा वापसी की थी।
  10. उन्होंने सदमा, चांदनी, हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी कई यादगार फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। 
  11. आपको बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में एक वकील पिता के घर पर हुआ था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम श्रीलता और भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं।
  12. बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी। चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया। इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments