उत्तर प्रदेश के कैराना से बीजेपी सांसद हुकुम सिंह का निधन (MP Hukum Singh)

Dear Readers,
उत्तर प्रदेश के कैराना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुम सिंह का 3 फरवरी, 2018 को नोएडा के जेपी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 79 साल के थे। 

  1. सिंह उत्तर प्रदेश से सात बार विधायक रहे और 2014 के चुनावों में लोकसभा में प्रवेश से पहले राज्य में मंत्री थे।
  2. हुकुम सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1938 मुजफ्फरनगर जिले के कैराना में हुआ था। कैराना में इंटर की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय भेजा गया। वहां पर हुकुमसिंह ने बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इस बीच 13 जून 1958 को उनकी शादी रेवती सिंह से हो गई। 
  3. सिंह ने वकालत का पेशा अपना लिया और प्रैक्टिस करने लगे। इसी दौरान हुकुम सिंह ने जज बनने की परीक्षा पीसीएस (जे) भी पास की।
  4. तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने युवाओं से देशसेवा के लिए सेना में भर्ती होने के आह्वान पर वह सेना में चले गए। 1963 में वह भारतीय सेना में अधिकारी हो गए। 
  5. हुकुमसिंह ने सैन्य अधिकारी 1965 में पाकिस्तान के हमले के समय अपनी टुकड़ी के साथ पाकिस्तानी सेना का सामना किया। इस समय कैप्टन हुकुमसिंह राजौरी के पूंछ सेक्टर में तैनात थे।
  6. 1969 में सेना छोड़कर उन्होंने वकालत शुरू कर दी थी। उन्होंने बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और 1970 में चुनाव जीत भी गए।
  7. 1974 में राजनीति से जुड़े और कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए।
  8. हुकुम सिंह को 1981-82 में लोकलेखा समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया। 1975 में उत्तरप्रदेश कांग्रेस समिति के महामंत्री भी बने। 1980 में लोकदल के अध्यक्ष भी बने।
  9. हुकुमसिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बन चुके थे। 1980 में उन्होंने और लोकदल पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गए। और 1985 में भी लोकदल के टिकट पर ही चुनाव जीता और वीर बहादुरसिंह सरकार में मंत्री बनाए गए। बाद में जब नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने हुकुमसिंह को राज्यमंत्री से उठाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया।
  10. 1995 में हुकुमसिंह ने भाजपा से चौथी बार विधायक बने। कल्याणसिंह और रामप्रकाश गुप्ता की सरकार में वे मंत्री रहे।
  11. 2014 में भाजपा टिकट पर गुर्जर समाज के हुकुमसिंह ने कैराना सीट पर पार्टी को विजय दिलाई।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments