उत्तराखंड : थराली से BJP विधायक मगन लाल शाह (Magan Lal Shah) का निधन


Dear Readers,
उत्तराखंड के चमोली के जिले की थराली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मगनलाल शाह का बीमारी के चलते रविवार यानी 25 फरवरी की रात करीब 10:25 बजे निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

  1. भाजपा विधायक शाह की तबीयत 19 फरवरी को अचानक खराब हो गई थी। परिजन उन्हें लेकर जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में इंफेक्शन बताया।
  2. चमोली जिले के नारायणबगड़ के घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है।
  3. सीएम त्रिवेंद्र रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री धन सिंह रावत, विधायक भरत चौधरी, विनोद कंडारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र भट्ट आदि कर्णप्रयाग स्थित विधायक मगन लाल शाह के घर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
  4. वर्ष 1992 में मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी उन्हें राजनीति में लाए।
  5. वर्ष 2002 के पहले चुनाव में उन्होंने बीजपी से टिकट मंगा, लेकिन पार्टी ने विश्वास न जताते हुए पिंडर विधानसभा क्षेत्र से गोविंद लाल शाह को टिकट दिया।
  6. वर्ष 2008-09 में नारायणबगड़ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख बने।
  7. वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मगन लाल शाह पर भरोसा जताया, लेकिन इस बार उनके विपक्षी कांग्रेस से उम्मीदवार डॉ. जीतराम ने उन्हें टक्कर मिली। तब मगन लाल शाह लगभग  400 वोट के अंतर से चुनाव हार गए।   -
  8. 2014 के त्रिस्तरीय पंचायती चुनावो में उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी शाह चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष बानी।    
  9. वर्ष 2017 के विधानसभा सभा चुनावों में भाजपा ने मगन लाल शाह पर भरोसा जताया और मगन लाल शाह ने भी इस भरोसे पर खरा उतरते हुए लगभग 4300 के भारी अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. जीतराम को हराया।
  10. शाह के निधन से 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 56 हो गई है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments