उत्तर प्रदेश दिवस (Uttar Pradesh Divas) - 24 जनवरी, 2018

Dear Readers,

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार यानि 24 जनवरी को लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश के पहले स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश दिवस के साथ-साथ लखनऊ महोत्सव का भी उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश दिवस तीन दिनों तक यानी 24 से 26 जनवरी तक चलेगा।

  1. उत्तर प्रदेश दिवस की थीम- नवनिर्माण, नवोत्थान व नवकार्य संस्कृति पर आधारित है और इसके लिए 'संकल्प से सिद्घि की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश' का नारा दिया गया है।  
  2. योगी ने मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्वागत कन्नौज के इत्र, लखनऊ के चिकन से बनी शॉल और भगवान राम की मूर्ति भेंट कर किया। 
  3. गणेश वंदना के बाद संस्कृति विभाग ने प्रदेश के सभी पांच अंचलों अवध, बृज, बुंदेलखंड, पूर्वाचल और पश्चिमी उप्र की झांकी प्रस्तुति की।
  4. राजभवन में तैनात सब-इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने थीम सांग की रचना की है जिसे सोनू निगम ने गाया है।
  5. ध्यातव्य है कि प्रदेश का पूर्व नाम यूनाइटेड प्रॉविनेन्स (संयुक्त प्रांत) था। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 के तहत 24 जनवरी, 1950 को नाम परिवर्तित कर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। यह गजट ऑफ इंडिया एक्स्ट्रा ऑर्डिनेटी में दिनांक 24 जनवरी, 1950 को प्रकाशित हुआ।
  6. हालांकि देश के 24 राज्य अपना स्थापना दिवस मनाते हैं।
  7. लखनऊ महोत्सव "27 जनवरी से 2 फरवरी" तक चलेगा।
  8. मार्च में पीएम नरेंद्र मोदी 23 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। 340 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे 24 महीने के अंदर तैयार कर लिया जाएगा। 
  9. मुंबई में पिछले 30 साल से यूपी के मूल निवासी स्थापना दिवस मना रहे हैं। यूपी में भी रंगभारती संस्था के संस्थापक व पत्रकार श्याम कुमार 32 साल से इस दिवस को मनाते आ रहे हैं। उनके पहले कार्यक्रम में प्रख्यात लेखिका महादेवी वर्मा शामिल हुई थीं।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments