दृष्टिबाधित क्रिकेट वर्ल्ड कप (Blind Cricket World Cup) 2018

Dear Readers,
5वां दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप, 2018 पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में संपन्न हुआ। विश्व कप में पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल ने प्रतिभाग किया।

  1. फाइनल मैच 20 जनवरी, 2018 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के मध्य संपन्न हुआ। 40 ओवरों में आठ विकेट पर 309 रनों का स्कोर खड़ा किया। बाबर मुनी ने 57 रन बनाए जबकि रियासत खान ने 48 रनों का योगदान दिया। कप्तान निसार अली ने 47 रन जोड़े। 
  2. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 38.4 ओवरों में ही दो विकेट से जीत दर्ज कर ली। सुनील रमेश ने 67 गेंद में 93 रन और कप्तान अजय रेड्डी ने 60 गेंद में 62 रन की बेहतरीन पारी खेली।
  3. भारत का दूसरा विश्व कप है, इससे पूर्व भारत ने वर्ष 2014 में विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को ही पराजित कर पहला विश्व कप जीता था।     
  4. नेत्रहीन क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत सन् 1998 में हुई थी। वहीं टी20 फॉर्मेट की शुरुआत सन् 2012 में की गई। इसका मुख्यालय बंगलुरू (कर्नाटक) में है।
वनडे विश्व कप :- 
  1. 1998: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (विजेता- साउथ अफ्रीका)  
  2. 2002: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (विजेता- पाकिस्तान)  
  3. 2006: पाकिस्तान बनाम भारत (विजेता- पाकिस्तान)  
  4. 2014: भारत बनाम पाकिस्तान (विजेता- भारत)  
  5. 2018: भारत बनाम पाकिस्तान (विजेता- भारत)  
टी 20 विश्व कप :- 
  1. 2012: भारत नाम पाकिस्तान (विजेता- भारत)  
  2. 2017: भारत बनाम पाकिस्तान (विजेता- भारत)
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments